मनोज बाजपेयी ने एमानुएल मैक्रों से मुलाकात की तस्वीर की साझा, बोले- सिनेमा और संस्कृति जोड़ते हैं देश

मुंबई/पेरिस:बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस मुलाकात को अभिनेता ने अपने लिए गर्व का क्षण बताया।मनोज बाजपेयी ने अपने पोस्ट में लिखा कि फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलना सम्मान की बात थी। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं रही, बल्कि बातचीत काफी खुलकर और दिलचस्प अंदाज में हुई।

उन्होंने विशेष रूप से सिनेमा, संस्कृति और कहानियों की ताकत पर चर्चा का जिक्र किया। मनोज बाजपेयी के अनुसार, फिल्मों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए देशों के बीच आपसी समझ और रिश्तों को मजबूत किया जा सकता है।इस मुलाकात के दौरान अन्य खास मेहमान भी मौजूद थे। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस और फिल्म जगत के लोगों ने इसे भारतीय सिनेमा के लिए गौरवपूर्ण पल बताया है।

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी अपनी दमदार अदाकारी और अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा की पहचान बढ़ाने में भी उनका योगदान अहम माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here