बेचैनी और परेशानी के दौर से गुजरे मनोज बाजपेयी, लगा खत्म हो गया एक्टिंग करियर

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए कहा कि एक समय था जब उन्हें लगा था कि उनका अभिनय करियर खत्म हो गया है और वे बहुत बेचैनी और परेशानी के दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि ‘द फैमिली मैन 1’ से पहले उन्होंने लगभग एक साल तक कोई काम नहीं किया था।

उन्होंने इस मुश्किल समय से निकलने के लिए आध्यात्मिक सहारा लिया। उन्होंने अपने दोस्त और निर्देशक राम रेड्डी के साथ कैंची धाम जाने का फैसला किया। वहां पर उन्होंने लगभग एक घंटे तक ध्यान किया। इसके बाद, नीचे आते समय दोनों ने एक-दूसरे को देखा और महसूस किया कि उन्हें उनकी अगली फिल्म का विचार मिल गया है। यह अनुभव उनके लिए एक तरह से टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here