massage oil for stretch marks: न करें बेकार की क्रीम पर पैसे बर्बाद, 7 दिन में इस मसाज ऑयल से मिट जाएंगे प्रेग्नेंसी के स्ट्रेच मार्क्स – how to make pregnancy stretch mark massage oil at home with easy steps

NBT

एक महिला के लिए प्रेग्नेंसी का समय काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान उसके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इन्हीं में से एक है प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स। प्रेग्नेंसी के 13वें हफ्ते से लेकर 21वें हफ्ते के बीच स्ट्रेच मार्क्स उभरने शुरू होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक बढ़े वजन की वजह से महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। यह स्‍ट्रेच मार्क्‍स न केवल पेट पर बल्‍कि थाइज, हिप्स पर और ब्रेस्ट पर भी दिखाई देते हैं।

इन स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से कम करने के लिए मार्केट में वैसे तो कई तरह की क्रीम और मसाज ऑयल उपलब्‍ध हैं, मगर इनमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप खुद का मसाज ऑयल तैयार करना चाहती हैं, तो यहां जानें इसे आसानी से बनाने का तरीका…

मसाज तेल बनाने की सामग्री-


  • जोजोबा ऑयल- 200 ग्राम
  • विटामिन-ई कैप्सूल- 3
  • शिया बटर- 10 ग्राम
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- 10 बूंद

बनाने का तरीका-

  1. सबसे पहले एक बर्तन लें, उसमें जोजोबा ऑयल और विटामिन ई की कैप्‍सूल मिलाएं।
  2. अब इसे गैस पर चढ़ाकर हल्‍का गर्म करें।
  3. जब तेल गरम होना शुरू हो जाए, तब इसमें शिया बटर मिक्‍स करें।
  4. जब पूरी सामग्री आपस में घुल जाए, तब आंच को बंद कर दें और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  5. जब तेल नॉर्मल हो जाए तब इसमें लैवेंडर ऑयल मिक्‍स करें और एक शीशी में भरकर रख दें।
  6. बस आप प्रेग्नेंसी मसाज ऑयल तैयार है।

Also read: प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स होने से रोकने के लिए ये 7 नुस्खे आजमाएं
इस तरह करें इस्‍तेमाल

शरीर के जिस हिस्से पर भी स्ट्रेच मार्क्स दिखाई दें, वहां पर यह ऑयल हथेली की मदद से लगाकर मसाज करें। करीब 30 मिनट तक तेल को यूं ही लगा रहने दें ताकि स्किन तेल तो अच्छी तरह से सोख ले। इसके बाद नहा लें। रोजाना दिन में 1 बार मसाज करने से आपको रिजल्‍ट जल्‍द दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

स्‍किन के लिए जोजोबा ऑयल के फायदे



ब्‍यूटी इंडस्‍ट्री में जोजोबा ऑयल का काफी नाम है। यह तेल आपकी खूबसूरती बढ़ाने में चार-चांद लगा सकता है। इस तेल में विटामिन-ई, विटामिन-बी और कॉपर से लेकर ऐसे कई अन्‍य पोषक तत्व होते हैं, जो स्‍किन को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। यह तेल स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को भी दूर करता है। यह स्‍किन में अच्‍छी तरह से समा जाता है और उसे पोषण देता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here