पड़रिया के पास ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगे

छतरपुर जिले के ग्राम पड़रिया के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260312-WA0017.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here