जबलपुर के लॉजिस्टिक पार्क में भीषण आग: रिलायंस समेत कई कंपनियों के गोदाम जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान आशंकित

जबलपुर: शहर के कटंगी बायपास स्थित लॉजिस्टिक पार्क में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन बड़े गोदाम इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटों और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत रिलायंस के एफएमसीजी गोदाम से हुई, जिसके बाद पास स्थित अन्य गोदामों में भी आग फैल गई।

इस भीषण हादसे में Delhivery, Reliance और Britannia जैसी बड़ी कंपनियों के गोदाम जलकर खाक हो गए।आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने तुरंत बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं 25 से अधिक दमकल वाहन लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा पानी के टैंकर ट्रिप भेजे जा चुके हैं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए व्हीकल फैक्ट्री, खमरिया फैक्ट्री और ऑर्डनेंस फैक्ट्री के दमकल वाहन भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हैं।

blob:https://www.no2politics.com/a76e3d43-27d3-46ee-9ffe-4e7d7739cd76

लॉजिस्टिक पार्क में कई मल्टीनेशनल कंपनियों के गोदाम होने के कारण नुकसान का आंकड़ा करोड़ों रुपए में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।घटना की सूचना मिलते ही महापौर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही माढ़ोताल थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता यह है कि आग आसपास के अन्य गोदामों तक न फैल जाए। दमकल विभाग लगातार कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

blob:https://www.no2politics.com/1a19040e-8016-4ca2-89bb-cda4413b98e4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here