Wednesday, June 25, 2025
HomeUncategorizedmen's health tips: Men's Health Tips : पुरुषों को है स्वप्नदोष की...

men’s health tips: Men’s Health Tips : पुरुषों को है स्वप्नदोष की समस्या, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 Foods – what should i eat to avoid nightfall and know about these 5 foods to avoid nightfall men’s health tips in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Men's Health Tips : पुरुषों को है स्वप्नदोष की समस्या, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 Foodsपुरुषों को अपनी सेहत का कई प्रकार से ख्याल रखना पड़ता है लेकिन वह अक्सर इसमें लापरवाही बरतते हैं। इसके अलावा पुरुषों को कुछ बीमारियां जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण भी झेलनी पड़ती हैं। पुरुषों की एक ऐसी ही सेक्सुअल समस्या का नाम है स्वप्नदोष। इसके कारण पुरुषों को नाइटफॉल की समस्या होती है जिससे बचे रहने के लिए यहां पर कुछ खास फूड्स के बारे में बताया जा रहा है। इनका सेवन करने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

नीचे इन फूड्स के नाम जानने के बाद आपको इन्हें खाने के तरीकों के बारे में भी आपको बताया जाएगा ताकि आपकी सेहत पर सकारात्मक रूप से प्रभावी असर दिखा सकें।

​केला

NBT

केला न केवल बॉडीबिल्डिंग में सहायक होता है बल्कि पुरुषों की पौरुष शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। स्वप्नदोष दोष की समस्या से बचे रहने के लिए भी केले का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह आपको नकारात्मक ख्यालों से दूर रखता है और आप नाइटफॉल होने की समस्या से बचे रहते हैं।

​त्रिफला चूर्ण

NBT

त्रिफला चूर्ण तीन चीजों आंवला, बहेड़ा और हरड़ से मिलकर तैयार होता है और यही वजह है कि यह पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गैस और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ त्रिफला चूर्ण का दूध के साथ उबालकर किया गया सेवन स्वप्नदोष की समस्या से भी निजात दिला सकता है।

​लहसुन

NBT

लहसुन का सेवन तो वैसे ही पुरुषों के लिए लाभदायक माना जाता है। कई पुरुषों के द्वारा इसका नियमित रूप से सेवन किया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि रात में सोने से पहले शहद के साथ भुने हुए लहसुन का सेवन किया जाए तो यह नाइटफॉल की समस्या से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है। इसलिए जिन्हें ऐसी समस्या है, वह इसका सेवन करके इससे होने वाले फायदे का असर खुद ही देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

​अनार

NBT

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं और इस पर मोटिलिटी को भी बूस्ट करते हैं। इसके साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण स्वप्नदोष की समस्या से बचाए रखने में प्रभावी असर दिखा सकता है। आप चाहें तो अनार के जूस के रूप में या फिर इसे सामान्य तौर पर भी खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर में ब्लड की कमी से बचे रहने के लिए भी अनार का सेवन फायदेमंद होता है।

​दही

NBT

स्वप्नदोष की समस्या से बचे रहने के लिए पुरुषों को रोज सुबह दही का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया न केवल पाचन तंत्र को सुधारते हैं बल्कि सेक्स और हार्मोन की एक्टिविटी को भी कंट्रोल में रखते हैं। इसका सीधा प्रभाव स्वपनदोष की समस्या को रोकने में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें : महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ा देंगे ये फूड्स, हर घर में होते हैं मौजूद


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100