शाजापुर जिले के शुजालपुर विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक बार फिर इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार मंत्री परमार अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। घायल को देखते ही मंत्री परमार ने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और खुद गाड़ी से उतरकर घायल के पास पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति की स्थिति जानी और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री के सहयोग से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। मंत्री परमार के इस मानवीय कदम की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि की असली पहचान सिर्फ पद से नहीं, बल्कि जरूरतमंद के कठिन समय में उसके साथ खड़े होने से होती है। मंत्री परमार ने यह साबित कर दिया कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।


