नई दिल्ली। फास्ट फूड कल्चर भले ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो। इसे खाने के बाद इंसान भले शारीरिक रूप से कमजोर हो रहा हो, लेकिन इसके व्यवसाय से जुड़े लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं। एक ऐसी ही स्टोरी सामने आई है। मोमोज (Momos) आजकल Pizza-Burger को सीधे टक्कर दे रहा है। एक ऐसी ही कंपनी है जिसका नाम Wow Momo है। उसके सह संस्थापक यानि कि को-फाउंडर सागर दरयानी (Sagar Daryani) के माता-पिता भी चाहते थे कि उनका बेटा पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी पकड़ ले, लेकिन बेटा को को तो कुछ और ही करना था। कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज में ग्रेजुएशन करने के दौरान उन्हें मोमोज बेचने का आईडिया आया, तब Momos सिर्फ चीनी फास्ट फूड के तौर पर ही ज्यादातर लोग जानते थे। उन्होंने इस बारे में अपने परिजनों को बताया, तो वे हैरान रह गए। तब फास्ट-फूड की बात होती थी, तो सबसे पहले जुबां पर पिज्जा और बर्गर का ही नाम आता था, लेकिन इस के बीच मोमोज के आईडिया के साथ सागर दरयानी ने साल 2008 में Wow Momo की स्थापना कर दी। सागर के इस स्टार्टअप पर कथित तौर पर उनके पिता ने ताना देते हुए कहा था कि मेरा बेटा मोमो बेचेगा, लेकिन वही मोमोज की दुकान अब 2000 करोड़ रुपये के कारोबार में तब्दील हो गई है।


