गौरिहार में मोनिया महोत्सव और मोनिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

बुंदेलखंड की‌ संस्कृति और लोक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए आज #चंदला विधानसभा के गौरिहार में मोनिया महोत्सव और मोनिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 टीमों के प्रतिभागियों के साथ चंदला विधानसभा की हजारों की संख्या में जनता-जर्नादन ने भाग लिया।मोनिया नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही पंचम नगर की टीम को 51 हजार, दूसरे स्थान पर रही चुरयारी और खेरा कछार की टीम को 31 हजार और तीसरे स्थान पर रही बंजारी की टीम को 21 हजार की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी टीमों को 1100 रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

https://twitter.com/bjpdilipahirwar/status/1855673049095291190?t=klI7Eu5SafDNHTfdlY0uPA&s=19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here