राजधानी में 20 जून को दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भोपाल । भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, 20 मई तक मॉनसून राजधानी भोपाल पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि भोपाल में 20 जून तक मॉनसून आएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग के आंकलन के मुताबिक मानसून 20 जून तक प्रदेश में अपनी आवक दर्ज कराएगा। हर साल मानसून 15 जून तक दस्तक देता है।

हालांकि कई सालों से मानसून आने की अनुमानित तिथि 15 जून बताई जाती है। लेकिन बीते कई वर्षो से लगातार मानसून 20 जून के बाद ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। इस बार मानसून 3 अक्टूबर तक रहने की संभावना जताई गई है।

43 डिग्री की गर्मी में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज भी छिंदवाड़ा, बैतूल, दमोह,सागर, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में गरज,चमक के साथ बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश में यह स्थिति तब है, जब खरगौन 43 डिग्री सेंटीग्रेड पर तप रहा है। भीषण गर्मी के बीच बारिश के आसार कई जिलों में लगातार बन रहे हैं।

आज का मौसम

1 COMMENT

Leave a Reply to भोपाल में अब खुलेंगी दुकान, शादी और अंतिम संस्कार में सिर 10-10 लोगों को अनुमति - No2 Politics Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here