More than 394 villages in 9 districts of Madhya Pradesh devastated by floods, army called for help – मध्य प्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ से तबाही, मदद के लिए बुलाई गई सेना

मध्य प्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ से तबाही, मदद के लिए बुलाई गई सेना

छिंदवाड़ा जिले में 5 व्यक्तियों को एयर लिफ्ट कर सुरक्षित बचाया गया.

भोपाल:

Madhya Pradesh Flood: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर है. प्रदेश के लगभग सभी बांधों के गेट खोल दिए गए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में भीषण बाढ़ आई है. बाढ़ में फंसे 7 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. सीएम ने बताया कि  बाढ़ राहत के लिए बड़ी संख्या में राहत शिविर बनाए गए हैं जहां पर रूकने, भोजन, दवाओं आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश के तीन जिले होशंगाबाद, सीहोर तथा रायसेन में कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं. वहां फंसे अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. शेष को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है.

सीएम ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में 5 व्यक्तियों को एयर लिफ्ट कर सुरक्षित बचाया गया है. रेस्क्यू कार्य के लिए वायु सेना के हेलीकाप्टर बुलाए गए थे, जो खराब मौसम के कारण नहीं आ पाए हैं. मौसम ठीक होते ही हेलीकाप्टर्स के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा.

नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसा युवक, पेड़ पर गुजारी रात, 21 घंटे बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन

होशंगाबाद, रायसेन और सीहोर जिलों मे बाढ़ सहायता के लिए सेना बुलाई गई है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं. 

देश प्रदेश: एमपी में तवा बांध के गेट खोले गए, गांवों में पहुंचा पानी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here