दमोह में भीषण सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत बहिन गंभीर।

दमोह से एक दिल दहला देने वाली खबर है जहां देर रात हुए एक सड़क हादसे ने माँ बेटे की जान ले ली वहीं बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही है। मामला दमोह जिले के कुम्हारी थानां क्षेत्र से सामने आया है जहां गुदरी गाँव के पास एक बेलगाम डम्फर से एक बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार होकर भाई बहिन और उनकी मां अपने गाँव जा रहे थे तभी गुदरी के पास एक बेलगाम डम्फर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार तीनो लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहां 20 साल के बेटे और 50 साल की मां ने दम तोड़ दिया जबकि तीसरी घायल 18 साल की बहिन की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस के मूताबिक हादसे के बाद कुम्हारी पुलिस ने डम्फर जब्त किया है जबकि उसका ड्रायवर और स्टाफ भाग खड़ा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here