MP: उर्दू अकादमी से हटी पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद की फोटो, मामला दर्ज – Madhya pradesh pm narendra modi and president ramnath kovind photo removed from urdu academy case filed

  • उर्दू अकादमी से पीएम-राष्ट्रपति की फोटो गायब
  • अकादमी में काम करने वाले राहिल ने हटाई थी फोटो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उर्दू अकादमी के दफ्तर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तस्वीर हटने पर विवाद बढ़ गया है. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी को उर्दू अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही पदभार भी ग्रहण कर लिया. इस दौरान उर्दू अकादमी से अचानक पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद की तस्वीरें गायब हो गईं. इसके बाद तो मध्य प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया.

ये भी पढ़ें- MP: पीएससी में विवादित प्रश्न को लेकर सचिव रेणु पंत पर गिरी गाज

बीजेपी ने इसका आरोप सीधे-सीधे अजीज कुरैशी पर लगा दिया और कहा कि उन्होंने ही पीएम और राष्ट्रपति की फोटो हटवाई है. इस मामले में बीजेपी के स्थानीय नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को उर्दू अकादमी का घेराव किया. बीजेपी नेताओं ने हाथ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी ले रखी थी, क्योंकि अजीज कुरैशी भोपाल में नहीं थे, इसलिए सीओ को ये तस्वीरें सौंपी गईं.

ये भी पढ़ें- सागर ट्रिपल मर्डरः शराब की लत महंगे कपड़े, बस इसी शौक ने उसे कातिल बना दिया

पुलिस ने किया मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए उर्दू अकादमी के अध्यक्ष अजीज कुरैशी ने पीएम और राष्ट्रपति की फोटो हटाने की शिकायत टीटी नगर थाने में की थी. जांच के बाद पुलिस ने पाया कि राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी की फोटो उर्दू अकादमी में काम करने वाले राहिल नाम के शख्स ने हटाई थी. इसके बाद टीटी नगर थाने में राहिल के खिलाफ धारा 153B(1c) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here