सत्ता को लेकर मचे घमासान में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधायकों (MLA) के असंतोष के कारण 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस (Congress) को डेढ़ साल में ही फिर से विपक्ष में बैठना पड़ गया.
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बयान दिया है. पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस विधायकों में असंतोष है. इसके चलते ही आनन फानन में 15 संसदीय सचिवों की नियुक्ति की गई है. निगम मंडलों में भी नियुक्तियों की कवायद की जा रही है. यह मध्यप्रदेश और राजस्थान का असर है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस के विधायकों में बहुत ज्यादा असंतोष है.
#WATCH:Yani ki itna paisa aa gaya hai BJP aur Brijmohan ji ke pas ki wo jis tarah se nilami hoti hai,nilami karne baithe hain kya?:Congress’ Digvijaya Singh on Chhattisgarh BJP leader Brijmohan Agrawal’s remark ‘They’re scared of what happened in MP&Raj happening in Chhattisgarh’ pic.twitter.com/f0l1KbCiF8
— ANI (@ANI) July 15, 2020
दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार
बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है. छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और बृजमोहन अग्रवाल नीलामी करने बैठे हैं. बीते बुधवार को रायपुर दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतना पैसा आ गया है भाजपा और बृजमोहन जी के पास कि वह जिस तरह से नीलामी होती है नीलामी करने बैठे हैं. हालांकि राजस्थान को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि वह राजस्थान के प्रभारी नहीं हैं और वह जयपुर भी नहीं गए हैं. इसलिए उन्हें वहां के बारे में कोई जानकारी नहीं है.


