https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Sunday, December 14, 2025
HomeBreaking NewsMP : जेपी नड्डा ने बताया फार्मूला, अबकी बार 200 पार

MP : जेपी नड्डा ने बताया फार्मूला, अबकी बार 200 पार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना को बताया क्रांतिकारी

भोपाल। भाजपा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (JP Nadda) रविवार को भोपाल पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने अबकी बार 200 पार का नारा दिया है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 51 प्रतिशत से ज्यादा मतों से सरकार में आएगी।

शिवराज की तारीफ

भोपाल पहुंचे जेपी नड्डा ने भरी सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना एक क्रांतिकारी कदम है। महिला सशक्तिकरण को लेकर मध्य प्रदेश पहले ही अग्रणी राज्यों में शामिल है। यहां की योजनाएं कई अन्य राज्य भी अध्ययन कर लागू करते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भोपाल पहुंचते ही सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। उसके बाद नड्डा ने शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता के पी सिंह का सम्मान भी किया और वरुण सिंह सभागृह का लोकार्पण किया।

कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

जेपी नड्डा के रविवार को राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वे राजधानी में करीब 11 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने सबसे पहले मन की बात कार्यक्रम सुना। दोपहर 1.55 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन किया। इसके बाद पौने तीन बजे बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। शाम 7 बजे वे भाजपा कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद रात 9.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे भोपाल
भाजपा कार्यालय में होने वाली कोर कमेटी की बैठक के लिए सभी सदस्य भोपाल पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल पहुंच चुके हैं वह लड्डा का स्वागत करने के लिए स्टेट हैंगर भी पहुंचे।
कोर ग्रुप की बैठक में संगठन से जुड़े कामकाज और कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही बूथ विस्तारक अभियान 2.0 को लेकर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्रियों के प्रदेश में सक्रिय होने को लेकर भी प्लान बनेगा। वहीं, प्रदेश संगठन कामकाज और अभियानों की रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि संगठन के अभियानों में तेज़ी लाने और आगामी रणनीति को लेकर JP नड्डा के प्रदेश संगठन को निर्देश देंगे।

हजारों कार्यकर्ता पहुंचे

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम होने के कारण आज पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam