एमपी बीजेपी का नया ठिकाना ….

भोपाल। प्रदेश बीजेपी का नया ठिकाना तैयार हो रहा है… प्रदेश कार्यालय यानी दीनदयाल भवन के सामने मौजूद पुराने आरटीओ भवन को bjp कार्यालय के लिए तैयार किया जा रहा है… दरअसल मौजूदा भाजपा मुख्यालय को तोड़कर तकरीबन 100 करोड़ की लागत से भव्य और अत्याधुनिक बहुमंजिला कार्यालय बनाए जाना है… इस निर्माण कार्य के लिए 1 साल के लिए बीजेपी कार्यालय के ठीक सामने मौजूद पुराना आरटीओ भवन में कार्यालय को शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है… करीब 1 लाख वर्ग फिट में स्थित नए भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रमों के लिए 1 विशाल डोम बनाया जा रहा है, रूटीन कामकाज के लिए, प्रदेश अध्यक्ष का कक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठों के अलग अलग रूम, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल समेत सभी सुविधाएं मौजूद होंगी, भाजपा इसके लिए करीब 2 करोड़ रुपए खर्च कर रही है, लगभग 2 हफ्तों में सभी पदाधिकारी यहां से कामकाज शुरू कर देंगे…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here