MP बोर्ड: 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे होगा जारी

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पुनः परीक्षा (Re-exam) का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।

जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम RSK की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपने रोल नंबर दर्ज करके देख सकेंगे।यह पुनः परीक्षाएं 2 से 9 जून के बीच आयोजित की गई थीं।

इन परीक्षाओं में प्रदेश भर की शासकीय (सरकारी), अशासकीय (निजी) शालाओं और पंजीकृत मदरसों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए थे।

कक्षा 5वीं से 86 हजार से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, जबकि कक्षा 8वीं से 1 लाख 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें और परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर चेक करें। सभी छात्रों को उनकी मेहनत के लिए शुभकामनाएँ!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here