घटनास्थल पर एनडीआरएफ पहुंच चुकी है और बचाव कार्य शुरू हो गया है.
मुंबई:
मुम्बई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरी. जीलानी नामक इमारत के मलबे में करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. दमकल विभाग राहत कार्य मे जुटा है. एनडीआरएफ भी पहुंच चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है. 20 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया है. अभी भी 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है.
#UPDATE: 20 people have been rescued by locals. At least 20-25 people are feared to be trapped, as per initial information: NDRF #Maharashtrahttps://t.co/9juGy51cNWpic.twitter.com/kIAURWPdpt
— ANI (@ANI) September 21, 2020
#UPDATE Five people have lost their lives in the Bhiwandi building collapse incident: Thane Municipal Corporation PRO #Maharashtrahttps://t.co/jrpBvvtoCIpic.twitter.com/yRpkUiFZZd
— ANI (@ANI) September 21, 2020
एनडीआरएफ की एक टीम ने एक बच्चे को मलबे से बाहर निकाला है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में आठ लोगों ने जान गंवाई है. पांच और लोगों को रेस्क्यू किया गया है.