Mumbai Kandivali woman died due to Coronavirus Maharashtra Covid 19 – मुंबई : पहले बताई सामान्य मौत, अब BMC ने कहा

मुंबई : पहले बताई सामान्य मौत, अब BMC ने कहा- कोरोना पॉजिटिव थी महिला, मचा हड़कंप

20 जुलाई को नेहा गुप्ता की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर)

खास बातें

  • 20 जुलाई को हुई नेहा की मौत
  • मौत के बाद आई कोरोना रिपोर्ट
  • मृतका के परिजनों को किया क्वारंटाइन

मुंबई:

मुंबई (Mumbai COVID-19) के कांदिवली में एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. 20 जुलाई को जिस महिला की सामान्य मौत बताई गई थी, तीन बाद उसे कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव घोषित कर दिया गया. अब मृतक महिला के घर वाले और बिल्डिंग वाले घबराएं हुए हैं. इस बीच BMC ने घर के सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया है. महिला की मौत 20 जुलाई को हुई थी. 28 साल की नेहा गुप्ता 7 महीने की गर्भवती थी. नेहा की तबियत खराब होने पर पहले 16 जुलाई को पास के ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पता चला कि उन्हें निमोनिया और टीबी है.

यह भी पढ़ें

डॉक्टरों की सलाह पर नेहा गुप्ता को 18 जुलाई को कूपर अस्पताल ले जाया गया. नेहा की ननद निकिता गुप्ता के मुताबिक, 19 जुलाई को नेहा की तबियत ठीक लग रही थी, पर 20 तारीख की सुबह तीन बजे के करीब तबियत खराब हुई और मौत हो गई. निकिता का कहना है कि तब मौत को नैचुरल बताया गया. हमारे पास डेथ सर्टिफिकेट भी है, जबकि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी थी.

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कैसे पहनना है मास्क, फोटो ट्वीट कर दी जानकारी

निकिता ने बताया कि घरवालों ने जब अस्पताल से एम्बुलेंस की मांग की तो उन्हें बताया गया कि अस्पताल सिर्फ कोरोना पॉजिटिव शव के लिए एम्बुलेंस देता है. परिवार अपने पैसे से एम्बुलेंस कर शव घर लाया. शव तीन घंटे तक बिल्डिंग में रहा. दूर से आए रिश्तेदारों और बिल्डिंग वालों ने शव के दर्शन किए फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अब तीन दिन बाद अचानक से BMC वाले पहुंच गए और बताया कि नेहा कोरोना पॉजिटिव थी.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 10576 नए केस आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 37,000 पार

यह जानकारी मिलने के बाद से घरवाले और बिल्डिंग वाले सभी घबराए हुए हैं. नेहा की सास का कहना है कि अस्पताल की इस लापरवाही की वजह से अगर कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा. इस पूरे वाक्ये से पुलिस भी अनभिज्ञ थी. खबर आने के बाद अब वो जानकारी लेने पहुंची है.

VIDEO: मुंबई में नहीं थम रहा कोरोना, 24 घंटे में 58 मरीजों की मौत


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here