Naagin 3 Spoiler Ishqbaaaz Fame Mreenal Deshraj Aditi Sharma Mala Salariya And Sangeeta Chauhan Will Join Ekta Kapoors Naagin 3 Big Twist Coming | Naagin 3 Spoiler : शो में ‘इश्कबाज’ की इस अदाकारा के साथ होगी इन कलाकारों की एंट्री, आया बड़ा ट्विस्ट

Naagin 3 Spoiler : शो में 'इश्कबाज' की इस अदाकारा के साथ होगी इन कलाकारों की एंट्री, आया बड़ा ट्विस्ट



टीवी के नंबर 1 शो नागिन में लगातार ट्विस्ट आते जा रहे हैं जिससे शो को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट देखी जा रही है.शो में जहां माहिर की याददाश्त जाने का ट्रैक चल रहा है. वहीं आने वाले एपिसोड्स में माहिर के नाराज होने का बड़ा खुलासा होने वाला है. वहीं बॉलीवुड लाइफ.कॉम की रिपोर्ट की बात की जाए तो जल्द ही इस सीरियल में मृणाल देशराज की एंट्री होने वाली है. मृणाल इससे पहले स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज में नजर आ चुकी हैं. मृणाल इस सीरियल में रोहिनी का किरदार अदा करने वाली हैं, जो कि एक नागिन है. रोहिनी नागिन का रुप तभी धारण करेगी जब उसे किसी को मारना होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरियल में एक नए परिवार को इंट्रोड्यूस करवाया जाएगा और मृणाल के साथ-साथ इस सीरियल में चार और कलाकारों की एंट्री होने वाली है. इस लिस्ट में खुशवंत वालिया, संगीता चौहान, माला सालारिया और अदिति शर्मा का नाम शामिल है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here