छिन्दवाड़ा की इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप में मंगलवार को छिन्दवाड़ा से भोपाल जाने के लिए जैसे ही पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी रनवे पर खड़े विमान में सवार हुए उसी समय विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विमान का इंजन फेल हो गया और वो उड़ नही पाया,पायलट ने तुरंत ही सूझबूझ दिखाते हुए दोनों नेताओ और स्टाफ को विमान से उतारा जिसके बाद पूर्व सांसद नकुलनाथ सड़क मार्ग से नागपुर और हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए…
फिलहाल इंजन फेल हो जाने के चलते विमान अभी भी इमलीखेड़ा एयरस्ट्रिप पर ही खड़ा हुआ है।प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और पूर्व सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे थे और आज वो भोपाल में आयोजित होने वाली कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए विमान से रवाना होने वाले थे लेकिन विमान का इंजन फेल हो जाने के चलते नकुलनाथ सड़क मार्ग से नागपुर रवाना हुए और इसके बाद वे वहां से दिल्ली जाएंगे,
वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से बैठक में शामिल होने हेतु भोपाल रवाना हो गए।गनीमत रही कि विमान के टेकऑफ के पहले ही तकनीकी खराबी के चलते विमान का इंजन फेल हो गया अगर कहीं एक बार विमान टेकऑफ कर लेता और उसके बाद इंजन फेल हुआ होता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।


