Nakulnath : नकुल नाथ ही तय करेंगे छिंदवाड़ा जिले के 6 प्रत्याशी

Nakul Nath will decide the 6 candidates of Chhindwara district

छिंदवाड़ा, ब्यूरो। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ​नकुल नाथ (Nakulnath) कह रहे हैं कि छिंदवाड़ा के सभी 6 प्रत्या​शियों की घोषणा वे ही करेंगे। इसके बाद वे एक प्रत्याशी का ऐलान भी मंच से ही करते दिख रहे हैं। नकुल नाथ का यह बयान तब सामने आया है, जबकि कुछ दिन पहले कमल नाथ ने मीडिया से कहा था कि छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा की सभी 6 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान नकुल नाथ ही करेंगे। आपको बता दें कि कमल नाथ (Kamalnath) जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने यह सीट खाली करी थी। उसके बाद वे विधानसभा के उपचुनाव में छिंदवाड़ा से लड़कर विधायक बनने बने थे। जबकि पिता की खाली सीट पर उपचुनाव में नकुल नाथ ने चुनाव लड़ा था। अब नकुल छिंदवाड़ा से सांसद हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/10/Nakul.mp4
Nakulnath Decleared 6 Candidate name in chhindwara Assembly Seats

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here