Nakuul Mehta Aka Shivaay Singh Oberois Will Be Seen As Rockstar Shivaansh Singh Oberoi After Leap In Ishqbaaaz Video Goes Viral | Ishqbaaaz : शो के सेट से लीक हुआ ‘शिवाय’ नकुल मेहता का दिखा नया अवतार, वीडियो हुआ वायरल

Ishqbaaaz : शो के सेट से लीक हुआ 'शिवाय' नकुल मेहता का दिखा नया अवतार, वीडियो हुआ वायरल



स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘इश्कबाज’ में आने वाले 6 साल के लम्बे लीप के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं. खबर ये भी आई थी कि शो में मुख्य अदाकारा अनिका का रोल निभा रही इस लीप से खुश नहीं हैं और उन्होंने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है. बताया गया था कि लीप के बाद शो में सुरभि को मां का किरदार निभाना था जिसके लिए वो तैयार नहीं थी. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इश्कबाज में आने वाले 17 दिसम्बर से लीप आने वाला है जिसके बाद शिवाय के बेटे शिवांश का किरदार नकुल हुए नजर आएंगे.

आपको बता दें कि लीप के बाद की शूटिंग भी शुरू हो गई है. नकुल भी एकदम नए अवतार में शूटिंग शुरू कर चुके हैं जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक आगे की कहानी में नकुल एक रॉकस्टार का रोल अदा करेंगे. नकुल के इस गेटअप को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि शिवाय का बेटा उससे बिल्कुल जुदा होने वाला है. आप भी देखिये नकुल का ये नया अवतार

इसी रिपोर्ट के मुताबिक शो की कहानी में आगे, अनिका और शिवाय का बेटा शिवांश को कुछ गुंडे किडनैप कर लेंगे. जिसके बाद शो में फीमेल लीड मंजरी पुपला की एंट्री होगी जो कि एक पुलिस ऑफिसर है. जिसके बाद आगे चल के दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाएगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here