नरसिंहपुर: जिला अस्पताल में घुसकर नर्सिंग छात्र का गला काटा, आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश – नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीते दिनों जिला अस्पताल में दिनदहाड़े एक नर्सिंग छात्रा का गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय संध्या चौधरी की जिला अस्पताल के भीतर ही हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के तुरंत बाद आरोपी अभिषेक कोस्टी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि इस जघन्य अपराध के पीछे क्या मकसद था और क्या इसमें कोई और शामिल है। इस घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here