रायसेन में राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन, गडकरी बोले– खेती को लाभ का व्यवसाय बनाएं किसान

रायसेन के दशहरा मैदान में 3 दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ,उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,हरियाणा के कृषि मंत्री,सहित प्रदेश सरकार के मंत्री विधायक सांसद रहे। मौजूद नितिन गडकरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंच से किसानों को सम्मानित कर हित लाभ वितरित किए।

इस अवसर पर नितिन गडकरी किसानों के हित में सरकार काम करने के लिए प्रतिबद्ध है इस आयोजन के माध्यम से किसान नई तकनीक सीखकर अपनी खेती को लाभ का धंधा बना सकते है। कृषि महोत्सव मेले में कृषि से जुड़ी मशीनरी सहित 5 एकड़ में लगे डेमो से आप देख सकते है कैसे कम जमीन में आप ज्यादा लाभ ले सकते है शिवराज सिंह ने कहा इन तीन दिनों में किसान साथियो ने बढ़चढ़कर भाग लिया 4 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

यह सेमिनार हाल में किसानों ने नई तकनीक से खेती कैसे की जाए प्रशिक्षण लिया किस मौसम में कौनसी फसल ली जा सकती है यह हमने किसानों को हमारे वैज्ञानिक द्वारा बताया गया है यहां दलहन बागवानी को हार्टिकल्चर का हब बनायेगे किसानों को अधिक लाभ हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है ।

शिवराज बोले यह समापन नही यह शुरुआत है हमने केंद्र की टीम बनाई है जिसमे अधिकारी वैज्ञानिक रहेंगे ।हमारा लक्ष्य है हम किसान की आय बढाकर चेन की सांस लेंगे , डीएपी यूरिया की कीमत नही बढाई जाएगी , शिवराज ने नितिन गडकरी से रायसेन में रिंग रोड बनाने की माग रखी।

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा हमारे कृषि क्षेत्र में कैसे विकास हो हम जैविक खेती के बारे में कैसे खेती हो यह चर्चा इस कार्यक्रम में हुई है । में यहां मंत्री के रूप में नही आया में भी किसान हु । गांधी जी ने कहा था भारत गावो में बसता है लेकिन अब ग्रामीण शहरों में बस रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here