neena gupta instagram: इंस्टाग्राम पर नीना गुप्ता ने पोस्ट किया विडियो, एलिगेंट लुक देख फैन्स ने की जमकर तारीफ – neena gupta looks elegant in her video message for fans her style

नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर किया तो उनका जो स्टाइल देखने को मिला वह न सिर्फ क्लासी लग रहा था बल्कि वह काफी एलिगेंट फील भी दे रहा था। यह लुक देखने के बाद ऐक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिली।

Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने फैशन से कई बार यह साबित कर चुकी हैं कि जब बात आए स्टाइल की तो इस मामले में वह आज की हीरोइनों को भी टक्कर दे सकती हैं। यहां तक कि वह तो अपने स्टाइलिश कपड़ों से उन ट्रोल्स को भी जमकर जवाब देती हैं जो उन्हें उनकी उम्र याद दिलाकर ‘ढंग से कपड़े’ पहनने की सलाह देते हैं। वैसे बात करें नीना के लेटेस्ट लुक की तो वह कुछ ऐसा है जो खासतौर से उन फीमेल्स के काम आ सकता है जिन्हें वर्क फ्रॉम होम के दौरान मीटिंग करनी पड़ती है।

नीना ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं। इन दिनों अपने माउंटेन हाउस में लॉकडाउन के दिन काट रही यह ऐक्ट्रेस वहां के मौसम के अनुसार कपड़े पहनी दिखीं। उन्होंने ब्लैक कलर टर्टल नेक वुलन टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर कॉलर कट रेड स्वेटर पहना था। इस स्वेटर में फ्रंट में ब्लेजर की तरह ही कॉन्ट्रास्टिंग बटन्स लगे थे।

जब नीना गुप्ता ने उम्र याद दिलाने वालों को दिखाया ठेंगा

  • जब नीना गुप्ता ने उम्र याद दिलाने वालों को दिखाया ठेंगा

    ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता 60 साल की होने पर भी अपनी जिंदगी को बिंदास होकर जीती हैं। उनका यही बिंदास अंदाज उनकी फैशन चॉइस में भी दिखता है जिसमें वह उन लोगों को ठेंगा दिखाती दिखती हैं जो उन्हें उम्र के लिहाज से कपड़े पहनने की सलाह देते नजर आते हैं। तो चलिए देखते हैं नीना के ऐसे ही कुछ फोटो।

  • बीच ऐंड रिजॉर्ट फैशन

    समुद्र किनारे हॉलिडे मनाने जाने पर नीना कुछ इस तरह स्टाइलिश नजर आती हैं। वह न सिर्फ स्पैगटी स्लीव्स की ड्रेस पहनती हैं बल्कि हॉल्टर नेकलाइन डिजाइन के टॉप्स ऐंड ड्रेसेस भी कैरी करती हैं। इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने में भी वह हिचकिचाती नहीं हैं।

  • ऐसा फैशन तो यंग ऐक्ट्रेसेस का भी नहीं देखा

    सच बताइए… क्या आपने किसी अन्य ऐक्ट्रेस को रिजॉर्ट लुक के लिए इस तरह की वन शोल्डर ब्लैक ड्रेस और चोकर नेकपीस को कैरी करते देखा? नहीं ना। अरे तभी तो हम कह रहे हैं कि नीना के लिए ऐज सिर्फ एक नंबर है।

  • हॉट हॉट हॉट

    इस लुक के लिए बस एक ही शब्द है ‘हॉट’। वाइट शर्ट ऐंड स्कर्ट भले ही प्लेन हो लेकिन उसे भी कैसे सेक्सी टच दिया जा सकता है वह नीना के इस लुक से सीखा जाए। उन्होंने ऊपर के बटन्स को ओपन रखते हुए इसे जैसे वन शोल्डर ड्रेस का लुक दे दिया। वहीं उनकी फेवरिट जूलरी यानी हार और ईयरिंग्स भी लुक को और स्टाइलिश बनाते दिखे।

  • ऐसा स्टाइल पहले कभी न देखा

    नीना की यह वन शोल्डर ड्रेस यंग गर्ल्स के लिए भी परफेक्ट है। लेकिन उनका स्टाइल देखिए… क्या आपने कभी किसी 60 साल की महिला को इस तरह की ड्रेस पहन हेवी जूलरी और उसके साथ गोल्डन स्नीकर्स पहने देखा है? हमें यकीन है कि आपका जवाब ना ही होगा।

  • शॉर्ट्स सिर्फ यंग लड़कियों के लिए नहीं

    अगर टोन्ड बॉडी है और शॉर्ट्स कंफर्टेबल फील करवाते हैं तो भलो क्यों न उन्हें पहना जाए। नीना इन दोनों तस्वीरों में शर्ट के साथ शॉर्ट्स को कॉन्फिडेंटली कैरी करती नजर आईं।

  • लास्ट बट नॉट द लीस्ट

    शर्ट ड्रेस में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि कोई भी कैरी कर स्टाइलिश दिख सकता है, फिर भले ही उसकी उम्र चाहे जो हो। इसका एक एग्जाम्पल नीना का यह लुक है जिसमें वह वाइट शर्ट, हेवी नेकपीस, ट्रेंच कोट और बूट्स पहनी दिख रही हैं। वहीं दूसरी पिक में वह शर्ट ड्रेस ऐंड जैकेट के साथ मल्टीलेयर नेकपीस कैरी करती दिखीं।

ऐक्ट्रेस ने अपने लुक को शीक टच देते हुए न्यूड मेकअप किया था। उन्होंने काजल को अवॉइड करते हुए आंखों को सिर्फ आईलाइनर से हाईलाइट किया और लाइट चॉकलेट शेड लिपस्टिक लगाई। नीना ने अपने शॉर्ट हेयर को स्ट्रेट लुक में स्टाइल किया था। वहीं कानों में उन्होंने सिंपल पर्ल टॉप्स पहने थे। इस लुक में नीना का एलिगेंस देखने लायक था।

NBT

नीना गुप्ता का एलिगेंट लुक

वैसे अगर आप भी नीना का यह लुक ट्राई कर मीटिंग के दौरान एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लग सकती हैं। अगर आप विंटर वेअर को अवॉइड करना चाहती हैं तो आप इसकी जगह हाई नेक ब्लैक टॉप और उसके साथ रेड बॉडी फिट ब्लेजर कैरी करें। अगर पर्ल आपको पसंद नहीं तो आप सिंगल डायमंड ईयररिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं, लेकिन हां मेकअप जरूर न्यूड टोन ही रखिएगा।

NBT

आप भी ट्राई कर सकती हैं यह लुक

Web Title neena gupta looks elegant in her video message for fans her style(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here