बॉलीवुड की सबसे चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गानों से ही नहीं बल्कि अपनी कमाल की ड्रेसिंग सेंस भी लोगों के बीच बनी रहती हैं। इंडियन आइडल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली नेहा देखते ही देखते काफी बदल गईं हैं।
Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बॉलीवुड से लेकर पंजाबी गानों में धूम मचाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी मदहोश आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली नेहा एक प्रतिभाशाली गायिका हैं जिन्हें ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ कह सकते हैं। अपनी सिंगिंग टैलेंट से ही नहीं बल्कि नेहा अपने फैशन स्टाइल से भी किसी को अपने आगे टिकने नहीं देती। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें मैडम का कमाल का ड्रेसिंग सेंस देखने लायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं नेहा पहले इतनी स्टाइलिश और फैशनेबल नहीं थीं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ नेहा ने अपने स्टाइल पर भी खूब ध्यान दिया। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं कि नेहा के ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ ऐसी तस्वीरें, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि वो पहले से कितनी स्टाइलिश और ग्लैमर्स हो गई हैं।
इंडियन आइडल शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने पहुंची नेहा कक्कड़ वाइट बोटनेक टॉप, वाइट डेनिम जैकेट और वाइट कैपरी में नजर आई थीं। डार्क कॉम्प्लेक्शन होने के कारण उनका मेकअप सिंपल था, स्मोकी आईज न्यूड लिपकलर और कर्ली हेयर्स नेहा के लुक को पूरा कर रहे थे। इतना ही नहीं, नेहा की पुरानी तस्वीरों पर आप नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि नेहा ज्यादातर नो मेकअप लुक में नजर आती थीं। हालांकि उस वक्त भी उनके ड्रेसेस में वेस्टर्न स्टाइल शामिल था,लेकिन वो कभी-कभार ही देसी अवतार में नजर आती थीं। कर्ली हेयर्स के साथ उनकी क्यूट स्माइल उस वक्त उनकी पहचान बन चुकी थी। मां बनने के बाद बोल्ड सनी लियोनी का यूं बदल गया कपड़े पहनने का अंदाज





बॉलीवुड की गलियों में अपने कदम बढ़ाने के साथ-साथ नेहा ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल पर भी खूब काम किया। नेहा की हाइट भले ही कम हो, लेकिन उनका फैशन का जलवा कई गुना बड़ा है। आज वो इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे उन्हें खुद को स्टाइलिश दिखाना है। कभी नो मेकअप में नजर आने वाली नेहा ने अब लाइट और न्यूड मेकअप को अपने रूटीन में शामिल कर लिया है।


नेहा के आउटफिट्स की बात करें तो समय के साथ-साथ उसमें भी काफी चैंजेस देखने को मिला है। नेहा जहां पहले सिंपल जींस, वन पीस या फ्लेयर्ड ड्रेसेस में नजर आती थीं,अब वह एक से बढ़कर एक साड़ी और लहंगे में दिखाई देने लगी हैं। बोट नेक, V शेप, ऑफ शोल्डर, सेप्रेट्स ड्रेसेस अब उनकी वॉर्डरोब का हिस्सा हैं। लेकिन इतना स्टाइलिश होने के बाद भी नेहा ने कभी अपने कपड़ों में वल्गर एलिमेंट शामिल नहीं किया। ऑफ शोल्डर, सेप्रेट्स, क्रॉप टॉप होने के बावजूद पेट से नाभि तक के बीच के एरिया को नेहा हमेशा कवर करती हुईं नजर आती हैं। अपने कर्ली बालों का पीछा छोड़ अब मिडल पार्टिंग स्ट्रेट हेयर्स में नजर आती हैं।‘Kasautii Zindagi Kay’ की प्रेरणा साड़ी में लगती हैं बेहद खूबसूरत, आप भी ले सकती हैं इनसे टिप्स




रेकमेंडेड खबरें
कोरोना जंग के बीच अमेठी में घमासान, स्मृति ईरानी बरसीं- फेक ..
Hero Electric के स्कूटर्स पर मिल रहा 5 हजार का डिस्काउंट
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क CPT परीक्षा स्थगित, पढ़ें पूरी..
IGNOU ने टर्म एंड जून 2020 परीक्षा के लिए बढ़ाई एप्लीकेशन सब..
Career In Economics: इकनॉमिक्स में है शानदार करियर, पढ़ें जॉ..
लॉकडाउन: 21 अप्रैल को नहीं लॉन्च होंगे Realme Narzo सीरीज के..
ग्रीन टैलंट अवॉर्ड 2020 के लिए करें आवेदन, मिलेगा जर्मनी जान..
20 अप्रैल: इतिहास के क्रूर तानाशाह का जन्म, खास बातें
नई Hyundai Verna का कितना है माइलेज, यहां जानें
Yamaha Fascino 125 स्कूटर हुआ महंगा, पहली बार बढ़ी कीमत
जानिए राजस्थान में मोडिफाइड लॉकडाउन में किसे दिखाना होगा पास..
कोविड-19 जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम चीन भेजना चाहता है..
आगरा में एक और सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव, रोज 200 घरों त..
कोरोना: भारत भी हुआ चौकन्ना, दुनिया को क्यों डरा रहा चीन का ..
क्यों क्वारंटीन नहीं, मरना चाहते हैं उपद्रवी? हेल्थ वर्कर्स ..
Source link

