पड़ोसी ने पड़ोसी के खलिहान में लगाया आग सब जल कर हुआ खाक।

उमरिया – जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली घुनघुटी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़वाही मे पड़ोसी ने देर रात ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। घुनघुटी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र जायसवाल पिता बैजनाथ जायसवाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बड़वाही अपने खलिहान में गेहूं, चना, अलसी और अरहर की फसल की गहाई कर रहे थे। तभी देर रात गहाई के दौरान हवा का रुख बदल गया और भूसा पड़ोसी के घर तक उड़ कर पहुंच गया जिस पर पड़ोसी ने आव देखा न ताव और उनके खलिहान में जाकर आग लगा दिया जिसकी वजह से सारा अनाज जलकर राख में तब्दील हो गया। वहीं शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मेरी जानकारी के अनुसार डेमन, अनीता, रमेश, महेश और अमन यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और पड़ोसी भी हैं ये सभी मिलकर मेरे घर में पहुंचकर गली गलौज किये फिर खलिहान में आग लगा दिए है। फरियादी के अनुसार कुल मिलाकर 12 लाख 85 हजार 500 की कीमत का अनाज खलिहान में रखा हुआ था जो पूरा का पूरा जलकर नष्ट हो गया है। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मराबी ने बताया कि फरियादी शैलेन्द्र जायसवाल की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्रमांक 269/24 धारा 294, 323, 435, 427, 34 आई पी सी के तहत डेमन, अनीता, रमेश, महेश, अमन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है।सुरेन्द्र त्रिपाठीउमरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here