New claim of Congress among Operation Kamal in Madhya Pradesh, Shivraj offered 35 crores – मध्यप्रदेश में ऑपरेशन कमल के बीच कांग्रेस का नया दावा, इस पूर्व सीएम ने दिया था 35 करोड़ का ऑफर

खास बातें

  1. परमार का दावा- प्रलोभन दिया कि आप भाजपा में आओ, मंत्री बनाएंगे
  2. कहा था- हमारे साथ आओ, पूरा ध्यान रखेंगे, चुनाव भी जितवा कर लाएंगे
  3. परमार ने कहा- मैंने इस बात से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया था

भोपाल:

मध्यप्रदेश में कथित ‘ऑपरेशन कमल’ के बीच कांग्रेस कई दावे कर रही है. तराना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक महेश परमार ने तो सीधे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. परमार का दावा है कि शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बीजेपी में आने के लिए 35 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. इसके साथ ही मंत्री पद की पेशकश की गई थी. महेश परमार का दावा है कि शिवराज सिंह चौहान ने फोन करके उन्हें ऑफर दिया गया था. उन्होंने कहा कि ”शिवराज सिंह चौहान ने सीधे मुझे फोन किया और कहा था कि हम आपको 35 करोड़ रुपये देंगे, मंत्री बनाएंगे. प्रलोभन दिया कि आप भाजपा में आओ.”

परमार ने कहा कि ”सीधा उनका (शिवराज सिंह) फोन आया, एक व्यक्ति ने मेरी उनसे बात करवाई. उन्होंने कहा आप हमारे साथ आओ हम आपका पूरा ध्यान रखेंगे, चुनाव भी जितवा कर लाएंगे और मंत्री बनाएंगे.”

मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राज में ही पार्टी के यह दिग्गज नेता दुखी, कहा- आज मेरी कोई नहीं सुनता

कांग्रेस विधायक ने कहा कि ”परसों उनका फोन आया. मैं महाकाल की नगरी से आता हूं. शिवराज जी की भी उन पर आस्था है. वे शिवलिंग पर हाथ रखकर कह दें कि मैं झूठ बोल रहा हूं तो जीवन भर राजनीति से संन्यास ले लूंगा. मैंने इस बात से मुख्यमंत्रीजी को अवगत करा दिया था.”

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक का दावा: BJP ने मुझे मंत्री पद के साथ 5 करोड़ या सिर्फ 25 करोड़ रुपये का दिया था ऑफर

टिप्पणियां

VIDEO : कमलनाथ का दावा गुरुग्राम से छह विधायक लौटे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here