मध्य प्रदेश से जीते नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल सहित सभी सांसदों ने दिया इस्तीफा

Next CM Of MP Resign to MP
Next CM Of MP Resign to MP

राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से जीतने वाले सांसदों का भी हुआ इस्तीफा

नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड फतह हासिल की है। इसके बाद अब पार्टी हाई कमान ने बड़ा फैसला लिया है। इन राज्यों के चुनाव में जो सांसद जीतकर आए हैं, उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब यह बात तय हो गई है कि यही नेता अब विधानसभा के सदस्य के रूप में अपनी जमकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस फैसले को पार्टी की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ऐसे सांसदों की संख्या 12 है। आपको बता दें कि भाजपा ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है। वहीं, तेलंगाना में आठ सीटें जीती हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में 21 सांसदों को टिकट दिया था। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात-सात सांसदों को चुनाव लड़ाया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा में टिकट दिया था।

किस राज्य से किसके इस्तीफे

मध्य प्रदेश

  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • प्रहलाद पटेल
  • राकेश सिंह
  • रीति पाठक
  • उदय प्रताप सिंह

आपको बता दें कि यहां से चुनाव लड़े दो सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते निवास मंडला और सतना से गणेश सिंह चुनाव हार गए हैं।

राजस्थान

  • राज्यवर्धन राठौड़
  • दीया कुमारी
  • किरोड़ी लाल मीना (राज्यसभा सदस्य)

छत्तीसगढ़

  • गोमती साईं
  • अरुण साव

मोदी कैबिनेट में कम हो जाएंगे तीन मंत्री

इस्तीफा देने वालों में प्रहलाद पटेल और नरेंद्र तोमर केंद्रीय मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ से सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी इस्तीफा देंगी। इस तरह, केंद्रीय कैबिनेट में तीन मंत्री कम हो जाएंगे।

बीजेपी ने किसे कहां से टिकट दिया था…

  • मध्य प्रदेश: नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह को टिकट दिया था।
  • राजस्थान: बाबा बालकनाथ, भागीरथ चौधरी, किरोड़ी लाल मीणा, दीया कुमारी, नरेंद्र खीचड़, राज्यवर्धन राठौड़, देवजी पटेल को टिकट दिया था।
  • छत्तीसगढ़: बीजेपी ने सांसद विजय बघेल, गोमती साय, रेणुका सिंह, अरुण साव को विधानसभा चुनाव में उतारा था।
  • तेलंगाना: बंदी संजय कुमार, धर्मपुरी अरविंद और सोयम बाबू को टिकट दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here