nick priyanka isha ambani holi party photo: lifestyle priyanka chopra and nick jonas attends isha ambani piramal holi bash

1/8

ईशा अंबानी की होली पार्टी, एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आए प्रियंका और निक

ईशा अंबानी ने 6 मार्च को होली पार्टी रखी तो उसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शरीक हुए। कपल को इस दौरान देसी कपड़ों में स्पॉट किया गया। दोनों के कपड़ों के कलर्स का कॉम्बिनेशन ऐसा था कि वे एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे थे।

2/8

सिल्क सूट में नजर आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। इस कुर्ते में ऊपर से जहां स्ट्रेट कट था तो वहीं बॉर्डर पर फ्रिल डिजाइन दी गई थी।

3/8

कुर्ते पर था कलरफुल थ्रेड वर्क

कुर्ते की खास बात उस पर किया गया कलरफुल थ्रेड वर्क था। ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन जैसे कई कलर्स के मिक्स से इस कुर्ते की खूबसूरती और बढ़ गई थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो पीसी ने अपने बालों को लाइट वेवी रखा था, वहीं मेकअप को पार्टी टच देते हुए पाउट को हाई लाइट किया गया था।

4/8

निक जोनस भी दिखे देसी अवतार में

अमेरिका में पले बढ़े निक भी ट्रडिशनल वेअर कैरी करने में अपनी पत्नी का साथ देते दिखाई दिए।

5/8

वाइट कुर्ता पजामा

निक ने वाइट स्ट्रेट कट कुर्ता और पजामा पहना हुआ था। इस कुर्ते की बॉर्डर और सेमी चाइनिज कॉलर पर भी कलरफुल पाइपिन लगाई गई थी। ये कलर्स प्रियंका के कुर्ते से मैच कर रहे थे।

6/8

मैचिंग कलर के फुटवेअर

वैसे प्रियंका और निक न सिर्फ कपड़ों में मैचिंग करके पहुंचे थे बल्कि उनके तो फुटवेअर तक सेम कलर के थे। दोनों ही अपनी आउटफिट्स के साथ येलो कलर के फुटवेअर्स पहने नजर आए।

7/8

मां मधु भी हुईं स्पॉट

प्रियंका न सिर्फ अपने पति बल्कि मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ को लेकर भी पहुंचीं थीं। मधु चोपड़ा ने इस पार्टी के लिए ऑफ वाइट सिल्क कुर्ता और वाइट स्ट्रेट कट पैंट्स चुनी थीं। इस पर उन्होंने नेट का दुपट्टा कैरी किया था।

8/8

सिद्धार्थ चोपड़ा का कॉन्ट्रास्टिंग कलर लुक

सिद्धार्थ चोपड़ा पार्टी में कॉन्ट्रास्टिंग कलर कॉम्बिनेशन में दिखे। उन्होंने वाइट ट्राउजर के साथ ब्लैक वेलवेट कोट पहना था। इस चाइनीज कॉलर कोट में गोल्डन बटन्स और मरून कफ थे। (फोटो साभार: योगेन शाह)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here