nimrat kaur birthday hair care, निम्रत कौर के अकाउंट में भले ही हैं करोड़ों रुपये, लेकिन बालों पर लगाती हैं एकदम सस्ती देसी चीज – nimrat kaur hair care includes methi dana or fenugreek seeds and onion juice know how to apply it

इंटरव्यू में शेयर किया था राज

निम्रत ने ग्राजिया को दिए इंटरव्यू में अपने बालों की केयर का देसी तरीका शेयर किया था। ये कुछ ऐसा है, जिसे सुनकर लोग थोड़ा सरप्राइज हो सकते हैं कि करोड़ों का बैंक बैलेंस रखने वाली ये बाला भी ये इंडियन हेयर केयर मेथड अपनाती है। सबसे खास बात ये है कि अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहें, तो बस आपको अपना किचन खंगालना होगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@nimratofficial)

इन बीजों का पेस्ट लगाती हैं निम्रत

अदाकारा ने शेयर किया था कि वह मेथी दाना का इस्तेमाल जरूर करती हैं। निम्रत ने बताया था कि वह रात को इन दानों को भिगोकर रखती हैं। इसके बाद वह मेथी दाने को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करती हैं और फिर उसे बालों पर लगाती हैं। अदाकारा की मानें तो, ये बालों को मजबूती देने के साथ ही उनकी क्वालिटी को भी सुधारता है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@nimratofficial)

कैसे लगाएं मेथी दाना?

अगर आपको भी मेथी दाना लगाना है, तो इसका पूरा प्रोसेस बेहद आसान है।

  • सबसे पहले एक बर्तन में मेथी दाना भिगो दें। इसकी मात्रा अपने बालों की लंबाई के अनुसार तय करें।
  • रातभर इन्हें भिगोने के बाद सुबह पानी अलग कर लें।
  • मेथी दाने को ब्लेंडर में डालें और इसका पेस्ट बना लें।
  • चिकने पेस्ट को स्कैल्प से लेकर हेयर टिप्स तक लगाएं।
  • इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर सादे पानी से बालों को धो लें।
  • बाद में चाहें तो जेंटल शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

दादी मां का नुस्खा

वैसे इसी इंटरव्यू में निम्रत ने बालों की केयर से जुड़ा दादी मां का नुस्खा भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह स्कैल्प पर प्याज का रस लगाती हैं, जो उनके बालों पर काफी असरदार साबित हुआ। निम्रत की मानें तो, ये रस हेयर फॉल को रोकता है और बालों को बढ़ने में भी मदद करता है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@nimratofficial)

कैसे निकालें प्याज का रस?

  • सबसे पहले एक मध्यम आकार की प्याज लें और उसका छिलका उतार लें।
  • प्याज को कद्दूकस कर लें। इसके लिए आप ग्रेटर की मदद ले सकती हैं।
  • अब कद्दूकस की हुई प्याज को दोनों हथेलियों के बीच में लें और उसका रस निकालें।
  • आप चाहें तो लिनन के छोटे कपड़े का इस्तेमाल करके भी रस को अलग कर सकती हैं।
  • इसके लिए बस ग्रेटिड प्याज को कपड़े के बीच में रखें और उसे पोटलीनुमा आकार दे दें। इसके बाद उसे प्रेस करें, ताकि प्याज का रस छनकर नीचे आ जाए।

(डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए टिप्स के कारगार होने की एनबीटी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या या इलाज के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here