Nirbhaya Case: convict Vinay had attempted to hurt himself by banging his head against a wall in his cell – निर्भया के दोषी विनय ने जेल में दीवार पर सिर मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, 3 मार्च को होनी है फांसी

खास बातें

  1. निर्भया के दोषी ने जेल के भीतर सेल में पटका सिर
  2. हालांकि उसे मामूली चोट आई
  3. 3 मार्च को होनी है फांसी

नई दिल्ली:

निर्भया गैंगरेप मामले के दोषी विनय ने जेल के भीतर अपने आपको चोट पहुंचाने की कोशिश की. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तिहाड़ जेल के अधिकारी ने बताया कि जेल में विनय ने 16 फरवरी को अपने ही सेल में दीवार से सिर मारकर खुद को चोट पहुंचाई. हालांकि उसे मामूली चोट आई है. बताते चले कि निर्भया रेप और मर्डर मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को दोषियों का नया डेथ वारंट जारी किया है. नए डेथ वारंट के अनुसार अब सभी दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. इससे पहले दो बार दोषियों का डेथ वारंट जारी किया जा चुका है. सबसे पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर हुई थी. दूसरी बार 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी.

Nirbhaya Case: सुनवाई के दौरान रो पड़ीं निर्भया की मां, जज से बोलीं- हमेशा दोषियों को सुना जाता है हमें नहीं

हालांकि दोषियों के वकील ने कानूनी दांवपेच लगाकर इसे रद्द करवा दिया गया था. निर्भया की मां आशा देवी ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश नहीं हूं, क्योंकि यह तीसरी बार है जब डेथ वारंट जारी किया गया. हमने अब तक बहुत संघर्ष किया है, इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि आखिरकार डेथ वारंट जारी किया गया है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें (दोषियों को) 3 मार्च को फांसी दी जाएगी.”

टिप्पणियां

निर्भया केस: फैसला लिखवाने से पहले जस्टिस भानुमति हुईं बेहोश, सुनवाई बीच में ही छोड़कर उठी बेंच

इससे पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धमेंद्र राणा ने सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान चारों दोषियों में मुकेश कुमार सिंह ने अदालत से कहा कि वह नहीं चाहता है कि अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर उसकी पैरवी करें. इससे पहले अदालत ने वकील रवि काजी को उसका पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया था. अदालत को यह भी सूचित किया गया कि इस मामले का अन्य मुजरिम विनय शर्मा तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर है. विनय के वकील ने अदालत से कहा कि जेल में उस पर हमला किया गया और उसके सिर में चोट आयी है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here