कांग्रेस के लिए खतरा बनीं निशा बांगरे, कमल नाथ से पूछ रहीं सवाल

Nisha Bangre
Nisha Bangre

बैतूल। पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे (Nisha Bangre) अब कांग्रेस पर हमलावर होती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं संघर्ष कर रही थी तब कांग्रेस ने मेरा साथ देने की बात करी थी। जब मेरी गिरफ्तारी हुई थी तब भी कांग्रेसी नेता मेरे साथ में थे। तब उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि हम नामांकन की अंतिम तारीख के दो दिन तक इंतजार करेंगे। लेकिन अब मैं कमल नाथ जी से मिलकर पूछूंगी कि आपकी तरफ से मैसेज था, अब आपका स्टेंड बताएं? निशा ने कहा कि मैं जनता की लड़ाई के लिए अब स्वतंत्र हूंं। हम, जनता के लिए काम करेंगे। जनता जो कहेगी वो करूंगी। जनता कहेगी तो कहीं से भी चुनाव लड़ लूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here