no pregnancy but missed periods: Missed Periods: सिर्फ प्रेग्नेंसी नहीं, इन 6 कारणों से भी मिस हो जाते हैं पीरियड्स – missed period but no pregnancy what is the reason

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

भले ही महिलाओं को पीरियड्स आने पर कितनी ही समस्या क्यों ना होती हो लेकिन पीरियड्स ना आने पर उनकी टेंशन कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि पीरियड्स मिस होने की पहली वजह जो दिमाग में आती है, वह है प्रेग्नेंसी। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार पीरियड्स सिर्फ प्रेग्नेंसी के कारण ही मिस हो रहे हैं…

क्या आप पिल्स ले रही हैं?

-अगर आप शादीशुदा हैं और गर्भावस्था से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां ले रही हैं तो इस कारण भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। अगर आप एक्सटेंडेड-साइकल बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं, तब भी आपके पीरियड्स की डेट बढ़ सकती है। बर्थ कंट्रोल के कई अलग-अलग तरीके हैं, अगर आप इनमें से कोई भी अपना रही हैं तो इस वजह से महिलाओं के पीरियड्स लेट या अनियमित हो सकते हैं।

इन 12 कारणों से लगाने पड़ते हैं बाथरूम के कई चक्कर



तनाव भी है बड़ी वजह


-अगर आप किसी वजह से हद से ज्यादा स्ट्रेस का सामना कर रही हैं तो इससे आपके हॉर्मोन्स पर बुरा असर पड़ता है, जिसकी वजह से 2 पीरियड्स के बीच का गैप बढ़ सकता है। हमारे ब्रेन का हिस्सा हाइपोथैलमस, हमारे पीरियड्स को रेग्युलेट करने का काम करता है। स्ट्रेस की वजह से हाइपोथैलमस पर नकारात्मक असर पड़ता है। इस कारण महिलाओं के शरीर का वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है।

पीरियड्स ना आने के कारण

PCOD और PCOS भी हो सकती है वजह

पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओडी) की दिक्कत के कारण भी पीरियड्स ना आने की समस्या होती है। इस समय अडिशनल फॉलिकल्स बन जाते हैं, जिस वजह से पीरियड्स का नॉर्मल प्रोसेस लंबा हो जाता है।

सुबह भी नशीली हो जाएगी अगर पी लेंगे यह ड्रिंक

चेक कराएं डायबिटीज या थायरॉइड

-पीरियड्स न आने या देर से आने की वजह डायबीटीज या थायरॉइड की बीमारी भी हो सकती है। थायरॉइड की वजह से आपका पीरियड्स बेहद हल्का या कम मात्रा में भी आता है। जबकि कई बार हद से ज्यादा या फिर अनियमित भी हो सकता है। यहां तक की इस बीमारी की वजह से कई महीनों तक आपका पीरियड्स बंद हो सकता है और इस सिचुएशन को अमेनोरिया कहते हैं।

प्रेग्नेंसी के अलावा किन कारणों से नहीं आता मासिकधर्म

क्या आपकी उम्र 50 के आस-पास है?

– मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है जो हर महिला के जीवन में आती है। इस स्थिति में महिलाओं को पीरियड्स आने बंद होने लगते हैं। इस कारण उनके शरीर में बहुत तेजी से हॉर्मोनल चेंजेज होते हैं। आमतौर पर महिलाएं 45 की उम्र के बाद मेनॉपॉज के लक्षणों का सामना करने लगती हैं। जबकि कुछ महिलाओं में 45 साल से कम उम्र में पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। यह भी एक तरह की समस्या है, जिसके लिए आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। यह दिक्कत समय से पहले मेनॉपॉज होना या फिर प्रीमच्योर ओवेरियन फेलियर से संबंधित हो सकती है।

बार-बार पेशाब आने की वजह UTI है या Diabetes, ऐसे पहचानें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here