no2politics: रीवा में तिलकोत्सव कार्यक्रम से घर जा रहे लोगों के वाहन पर, बदमाशों ने किया हमला, बरसाए पत्थर, वीडियो आया सामने।

अपराधियों पर कार्रवाई के लिए एक तरफ पुलिस का रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चल रहा है। और दूसरी ओर रीवा प्रयागराज हाइवे पर गढ़ थाने थाने के घूमा गांव में दो फोरव्हीलर सवार बदमाशों ने हाइवे पर गुंडागर्दी की हदें पार कर दी। जीप में सवार होकर घर लौट रहे चार लोगों को दो वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके फोरव्हीलर वाहन में जमकर पत्थर और डंडे बरसाए। देर तक बदमाश आतंक मचाते रहे और बाद में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पूरा मामला रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घूमा गांव का है, सोहागी के मलपार निवासी कृपासिंधु शुक्ला शनिवार को तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए जीप से रीवा आए थे। रात में वाहन से अपने अन्य साथियों के साथ वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान देर रात करीब एक बजे जैसे ही वो गढ़ थाने के घूमा के समीप पहुंचे तभी दो लोगों ने उनको हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी तो आरोपी उनके साथ छीनाझपटकी करने लगे, उन्होंने गाड़ी बढ़ाकर वहां से भागने का प्रयास किया तो दो फोरव्हीलर वाहनों में सवार होकर 8 बदमाश पहुंच गए।

फिल्मी स्टाइल से बदमाशों ने जीप में सवार लोगों को नीचे उतारकर उनके साथ पिटाई शुरु कर दी, आरोपियों ने उनकी जीप पर पत्थर और डंडे बरसाए। शोर शराबा सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए, घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बना लिया, वीडियो में बदमाश पीड़ितों के साथ मारपीट करने के साथ उनके वाहन में तोडफ़ोड़ करते नजर आ रहे हैं। एक बदमाश उनके वाहन पर चढ़कर कूद रहा था, आरोपियों को किसी तरह का भय नहीं था और वे हाइवे पर बेखौफ आतंक मचा रहे थे। पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here