मध्य प्रदेश में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां गुना में एक अधिकारी की गुंडागर्दी देखने को मिली है। जनपद पंचायत चाचोडा के सीईओ गगन बाजपेई द्वारा ग्रामीण भागवत मीणा को इसलिए जमकर पीटा गया क्योंकि ग्रामीण द्वारा सीएम हेल्पलाइन लगाई गई थी उस सीएम हेल्पलाइन को कटवाने को लेकर ग्रामीण पर दबाब बनाया जब बो नही माना तो इस अधिकारी ने ऑफिस के बाथरूम में ले जाकर बेल्टों से जमकर पिटाई की और उसकी गर्दन पकड़कर घसीटते हुए ऑफिस के अंदर ले गए। पिटाई करने के बाद जनपद सीईओ ने उल्टा ग्रामीण को झूठी एफआईआर में फसाने की धमकी दी जिसके बाद ग्रामीण डर के घर चला गया, अब ग्रीमण अपनी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुँचा है पीड़ित का कहना है कि साढे तीन लाख रुपए की कपिलधारा योजना का कुआं स्वीकृत हुआ था जिसकी राशि सरपंच और सचिव ने निकालकर भ्रष्टाचार किया जिसके शिकायत पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में की थी इसके बाद आज जनपद सीईओ ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की है।