इंदौर के देपालपुर में निर्माणधीन घर से मिलीं पुरानी मतपेटियां, FIR दर्ज

इंदौर: इंदौर जिले के देपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में निर्माणाधीन मकान से पुरानी मतपेटियां मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन मतपेटियों को जब्त कर लिया है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि ये मतपेटियां जनपद चुनाव से संबंधित हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। इस बात की गहन जांच की जा रही है कि ये मतपेटियां किन चुनावों से संबंधित हैं और यहां कैसे पहुंचीं।

“यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि आखिर ये मतपेटियां एक निर्माणाधीन घर में क्यों रखी गई थीं और इन्हें यहां रखने के पीछे क्या उद्देश्य था। पुलिस और प्रशासन अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here