https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Breaking News वृद्ध कमल नाथ प्रदेश में करवाना चाहते हैं दंगा, रोजा इ्फ्तार में दे रहे भड़काऊ भाषण

वृद्ध कमल नाथ प्रदेश में करवाना चाहते हैं दंगा, रोजा इ्फ्तार में दे रहे भड़काऊ भाषण

0
वृद्ध कमल नाथ प्रदेश में करवाना चाहते हैं दंगा, रोजा इ्फ्तार में दे रहे भड़काऊ भाषण

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे यहां धर्म की राजनीति तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता कमल नाथ शांति के टापू मध्य प्रदेश में दंगा-फसाद करवाना चाहते हैं। वे हर हाल में चुनाव जीतना चाहते हैं, इसलिए दो समुदायों को आपस में लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश शांति का टापू है। यहां की जनता प्रेम, स्नेह और सद्भाव के साथ रहती है। रामनवमी हो या हनुमान जयंती हो पूरे प्रदेश में न केवल शांति, बल्कि सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाई गई। सीएम ने कहा कि यही शांति कांग्रेस को ये रास नहीं आ रही है। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि मध्यप्रदेश शांति का टापू ना रहे, यहां दंगे, फसाद हों। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुझे तो आश्चर्य होता है कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता, पूर्व मुख्यमंत्री जब 2018 में मुख्यमंत्री नहीं थे, तब चुनाव के पहले जोर-जोर से कह रहे थे कि मुसलमानों के पोलिंग बूथ पर 90 प्रतिशत वोट क्यों नहीं डलते? वोट डलवाओ नहीं तो नुकसान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि उस समय का वीडियो दुनिया ने देखा है कि वो केवल वोट बैंक मानकर के काम करते हैं। शिवराज ने सवाल किया कि क्या वोट के लिए लोगों को धर्मों में और जातियों में भड़काया जाना सही है? शिवराज ने कहा कि परसों की घटना है कमलनाथ रोजा इफ्तार के समय फिर कह रहे हैं प्रदेश में इस साल दंगे भड़क रहे हैं। कमल नाथ बताएं- मध्य प्रदेश में कहां दंगे भड़क रहे हैं? कहां, मध्य प्रदेश में अशांति है? लेकिन वोटों की भूख में आप इतने पागल हो गए हैं कि मध्यप्रदेश को आप अशांति और वैमनस्य की खाई में झोंकना चाहते हैं,? क्या कांग्रेस मन ही मन कामना करते हैं कि दंगे भड़क जाएं? सीएम शिवराज ने कहा कि हमने देखा रामनवमी पर भी, हनुमान जयंती पर भी हमारे मुस्लिम भाइयों ने भी कई जगहों पर पुष्पों की वर्षा की। ये सद्भाव कांग्रेस को ठीक नहीं लग रहा, लेकिन आप कुछ भी कर लें, मध्य प्रदेश को दंगो की आग में हम झोंकने नहीं देंगे। प्रदेश में अमन और चौन यहां कायम रहेगा। शिवराज ने कहा कि जब कोविड था, तब भी ये शवों को देखकर प्रसन्न होते थे, लाशों को देखकर आनंदित होते थे। ये राजनीति की स्तरहीनता मध्य प्रदेश का भला नहीं करेगी। मध्य प्रदेश की जनता समझदार है, वह उन्हें जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88