अष्टमी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया कन्या पूजन, चरण धोकर लिया आशीर्वाद

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। अष्टमी के दिन बागेश्वर महाराज ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया और माता रानी की आराधना में पूरी श्रद्धा के साथ लीन रहे।

नवरात्रि के नौ दिनों तक निरंतर साधना करने के बाद अष्टमी पर धाम में भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। पूजन से पूर्व महाराज जी ने स्वयं सभी कन्याओं के चरण धोए, उनका तिलक कर सम्मान किया और उन्हें माता का स्वरूप मानकर प्रणाम किया।

इसके बाद महाराज जी ने अपने हाथों से सभी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन परोसा। इस दौरान कन्याओं ने भी महाराज जी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कन्याओं को दक्षिणा और चुनरी भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here