On Instagram Smriti Irani New Monday Motivation Post Rt | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सोमवार को किए गए पोस्ट वायरल क्यों होते हैं? यहां जानिए

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सोमवार को किए गए पोस्ट वायरल क्यों होते हैं? यहां जानिए



केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार बहुत ज्यादा अच्छा नहीं लगता. इस बात को वह पहले भी अपने फैंस से साझा कर चुकी
हैं. लेकिन इस बार उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे को लेकर एक पोस्ट किया है जो वायरल हो गया.

इस बार ईरानी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर हंसते हुए अपनी फोटो पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है. इस कैप्शन में लिखा है, जब आप सोमवार को ठोकर खाते हैं..अहम. इसके अलावा उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है..फिर आ गया.

ईरानी इससे पहले भी सोमवार के दिन को लेकर अपनी नापसंदगी को जाहिर करती रही हैं. इससे पहले उन्होंने शटअप हैशटैग के साथ अपने इंस्टाग्राम पर
एक पोस्ट किया था और लिखा था कि जब कोई आपको याद दिलाता है कि कल सोमवार है..

इससे पहले उन्होंने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा था कि जब आपको महसूस होता है कि आज सोमवार है तो ऐसी खुशी होती है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here