फिल्म रईस की तर्ज पर इंदौर में एक महिला नाबालिक बच्चों के माध्यम सप्लाई कराती थी मादक पदार्थ, महिला पर 20 से ज्यादा है मामला दर्ज

इंदौर पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करो की धरपकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है और पूरे ही मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की मशहूर फिल्म रईस की तर्ज पर इंदौर में एक महिला नाबालिक बच्चों के माध्यम से मादक पदार्थ सप्लाई करवा रही थी इस पूरे मामले की जानकारी जब इंदौर की आजाद नगर पुलिस को लगी तो आजाद नगर पुलिस ने मूखबीर की सूचना के आधार पर एक साथी महिला मंगू बाई को गिरफ्तार किया जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जप्त की है जिसकी कीमत लाखों रुपए आकी जा रही है वहीं पकड़ी गई महिला से जब पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तो बताया गया कि वह राजस्थान के कुछ शहरों से अवैध तरीके से ब्राउन शुगर व मादक पदार्थों को लेकर आई थी और उसे इंदौर शहर में नाबालिक बच्चों के माध्यम से सप्लाई कर देती थी वही यह भी बताया जा रहा है कि महिला पुड़िया बनाकर उसे ₹500 रुपए प्रति पुड़िया के हिसाब से संबंधित व्यक्तियों तक बेचती थी और इस तरह से उसने अभी तक लाखों रुपए की ब्राउन शुगर शहर में खपाती है वही पकड़ी गई महिला के ऊपर तकरीबन 20 से अधिक अपराध पूर्व में भी दर्ज है और जब भी पुलिस महिला को पकड़ने जाती थी तो वह मौका देखकर पुलिस के गिरफ्त से फरार हो जाती थी और पिछले दिनों भी जब पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करने गई थी तो वह छत पर से कूद गई थी जिसके कारण उसे चोट भी लगी थी लेकिन इस बार पुलिस ने योजना बंध तरीके से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और उससे अब पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here