Only 80 percent of the oxygen produced will be supplied to hospitals Government nodbk

इसमें विनिर्माताओं से कहा गया है कि वे अपनी इकाइयों में ऑक्सीजन का पूरी क्षमता के साथ निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करें. (सांकेतिक फोटो)

इसमें विनिर्माताओं से कहा गया है कि वे अपनी इकाइयों में ऑक्सीजन का पूरी क्षमता के साथ निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करें. (सांकेतिक फोटो)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने महामारी रोग अधिनियम के तहत इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की.

रायपुर. कोविड​​-19 (Covid-19) के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में उत्पादित ऑक्सीजन में से 80 प्रतिशत की आपूर्ति राज्य के अस्पतालों में चिकित्सा उद्देश्यों के लिए की जाएगी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने महामारी रोग अधिनियम के तहत इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के अनुसार निर्माताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी इकाइयों में उत्पादित कुल ऑक्सीजन (Oxygen) का मदनग्80 प्रतिशत अस्पतालों को ’चिकित्सा ऑक्सीजन’ के रूप में आपूर्ति करें. आदेश में कहा गया है कि तत्काल आवश्यकता की स्थिति में ऑक्सीजन का शेष 20 प्रतिशत भी अस्पतालों को दिया जाएगा.

इसमें विनिर्माताओं से कहा गया है कि वे अपनी इकाइयों में ऑक्सीजन का पूरी क्षमता के साथ निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करें. अधिकारियों ने कहा कि संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को आदेश का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,098 नए मामले सामने आए जो कि पिछले साल मार्च में संक्रमण के प्रकोप के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं. छत्तीगढ़ में अब तक कोविड-19 के कुल 4,32,776 मामले सामने आए हैं और 4,777 मरीजों की मौत हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में राज्य में कोविड-19 के 85,860 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 3,42,139 मरीज ठीक हो चुके हैं.

आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी
वहींं, कल खबर सामने आई थी कि छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 3 जिलों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. सरकार के निर्णय के मुताबिक बिलासपुर, सरगुजा और सूरजपुर जिले में लॉकडाउन लगाया जाएगा. बिलासपुर में जहां 14 अप्रैल से लॉकडाउन लगेगा, वहीं सूरजपुर और सरगुजा में 13 अप्रैल से ही पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. आदेश के मुताबिक, इस दौरान सिर्फ इमर्जेंसी सेवाओं की ही छूट दी जाएगा. लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here