ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 290 और भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे, कुल 1,117 सुरक्षित निकाले गए

नई दिल्ली: ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत भारतीयों की वापसी जारी है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार (21 जून 2025) की रात 11:30 बजे मशहद से 290 नागरिकों को लेकर एक और विशेष विमान नई दिल्ली पहुँचा। इससे पहले, उसी दिन शाम 4:30 बजे 310 नागरिकों का एक जत्था भी राजधानी दिल्ली पहुँच चुका था।

ईरान से दिल्ली पहुंचे इन यात्रियों ने हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जोशीले नारे लगाए, जो उनकी सुरक्षित वापसी पर खुशी और राहत को दर्शाता है। यह ऑपरेशन युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को निकालने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here