गेंहू और प्याज के बीच की जा रही थी अफीम की खेती, रीवा पुलिस ने 20 लाख की अफीम पकड़ी।

रीवा जिले की गढ़ पुलिस ने शुक्रवार को करहियां गांव में दविश देकर गेहूं और प्याज के बीच में लगाई गई मादक पदार्थ अफीम की खेती को पकड़ा है इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपैय बताई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया में कुछ लोगों द्वारा गेहूं और प्याज की खेती के बीच में मादक पदार्थ अफीम की भी खेती की जा रही है जिसके बाद एसडीओपी मंनगवा कृपा शंकर पांडे और थाना प्रभारी गढ़ विकास कपीश के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव में दविश दी गई तो मौके पर अफीम की खेती पाई गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अफीम की खेती पकड़ी है और करहिया निवासीआरोपी कमलेश लोनिया और रमेश लोनिया दोनों को गिरिफ्तार कर खेत से कुल 2380 पौधे अफीम के जब्त किए है। पेड़ का कुल वजन 100 किलोग्राम बताया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख आंकी गई है आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट धारा 8,18 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here