फिर तेज हुआ CAA का विरोध, दिल्ली सहित देश भर में शुक्रवार को सड़कों पर उतरे लोग


नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दो सप्ताह पहले हुए उग्र प्रदर्शन के बाद आज फिर देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए। शुक्रवार को दोपहर की नमाज के बाद बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतरे। दिल्ली में जामा मस्जिद पर लोग जुटे। मंडी हाउस से जंतर मंतर तक विरोध मार्च निकाला गया। शाहीन बाग इलाके में 20 दिन से आंदोलन हो रहा है। सभी जगह प्रदर्शनकारी CAA को वापस लेने की मांग कर रहे थे। उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में भी प्रदर्शन हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here