आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरेगा अपना चंद्रयान-3

कहीं विशेष पूजा हुई तो कहीं नमाज पढ़ी गई, सबकी एक ही दुआ- चंद्रमा पर सहीं सलामत उतर जाए हमारा चंद्रयान-3

कहीं विशेष पूजा हुई तो कहीं नमाज पढ़ी गई, सबकी एक ही दुआ— चंद्रमा पर सहीं सलामत उतर जाए हमारा चंद्रयान—3

नई दिल्ली, एजेंसी। बुधवार का दिन पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। भारत का चंद्रयान—3 शाम 6:04 बजे चंद्रमा की जमीन पर उतरेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी हो गई है। शाम 5:44 जैसे ही बजेंगे लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) लॉन्च कर देगी। इसके बाद चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव साउथ पोल पर लैंड करेगा यानि उतर जाएगा।

आपको बता दें कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 के सफर में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।
आपको बता दें कि ISRO ने कहा कि सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है। 5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) लॉन्च कर देगी। लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतर आएगा।

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश होगा। चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here