https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Thursday, November 13, 2025
HomeUncategorizedOvulation क्‍या है और कब होती है इस पीरियड की शुरुआत -...

Ovulation क्‍या है और कब होती है इस पीरियड की शुरुआत – what is ovulation and how it works in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Ovulation क्‍या है और कब होती है इस पीरियड की शुरुआतओवुलेशन मासिक चक्र का एक हिस्‍सा है। जब ओवरी में एग रिलीज होता है, तब ओवुलेशन होता है। ओवरी में अंडे के रिलीज होने पर वह स्‍पर्म से फर्टिलाइज हो भी सकता है और नहीं भी। अगर अंडा ओवरी से गर्भाशय में आकर इंप्‍लांट हो जाता है तो प्रेग्‍नेंसी शुरू होती है। यदि अंडा फर्टिलाइज नहीं होता है तो एग टूट जाता है और पीरियड्स के दौरान यूट्राइन लाइनिंग गिरने लगती है।

गर्भधारण करने या प्रेग्‍नेंसी को रोकने के लिए ओवुलेशन कैसे और कब होता है, ये समझना जरूरी है। इसकी मदद से महिलाएं कुछ स्‍वास्‍थ्‍य स्थितियों का पता भी लगा सकती हैं।

​कब शुरू होता है ओवुलेशन

NBT

महिलाओं का मासिक चक्र 28 से 32 दिनों का होता है। हर महीने मासिक चक्र पीरियड के पहले दिन से गिना जाता है। आमतौर पर एग अगले पीरियड से 12 से 26 दिन पहले रिलीज होता है। अधिकतर महिलाओं को माहवारी 10 से 15 साल की उम्र में शुरू हो जाती है। वहीं, ओवुलेशन मेनोपॉज यानी 45 से 50 की उम्र या इसके बाद होता है।

मासिक चक्र के मध्‍य के चार दिन पहले और चार दिन बाद ओवुलेशन शुरू होता है।

​​कब तक रहता है ओवुलेशन

NBT

ओवुलेशन की प्रक्रिया की शुरुआत शरीर में फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन यानी एफएसएच के रिलीज से होती है। ये मासिक चक्र के 6 से 14वें दिन के बीच होता है। एफएसएच ओवरी के अंदर अंडे को मैच्‍योर होने में मदद करता है ताकि वो आगे जाकर भ्रूण का रूप ले सके।

अंडे के मैच्‍योर होने पर शरीर में ल्‍यूटिनाइजिंग हार्मोन यानी एलएच रिलीज होता है जो कि एग के रिलीज को ट्रिगर करता है। एलएच के बढ़ने के 28 से 36 घंटे के बाद ओवुलेशन शुरू हो सकता है।

यह भी पढें : होम प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को यूज करने का सही तरीका क्या है

​क्‍या सिर्फ ओवुलेशन पीरियड में प्रेगनेंट हो सकते हैं

NBT

ऐसा नहीं है कि महिलाएं केवल ओवुलेशन पीरियड में ही गर्भधारण कर सकती हैं। एग रिलीज होने के 12 से 24 घंटे के अंदर ही फर्टिलाइज हो सकता है, स्‍पर्म कुछ विशेष स्थितियों में महिलाओं के प्रजनन मार्ग में 5 दिनों तक रह सकता है।

इसलिए अगर आप ओवुलेशन के दौरान या ओवुलेशन के दिन ही सेक्‍स करती हैं तो आप प्रेगनेंट हो सकती हैं।

यह भी पढें : प्रेगनेंट होने के लिए कितना होना चाहिए HCG Hormone का लेवल

​ओवुलेशल में कितनी बार सेक्‍स करने से प्रेगनेंट होते हैं

NBT

प्रेगनेंट होने के लिए सिर्फ फर्टाइल विंडो के दौरान सेक्‍स करने की जरूरत होती है। फटाईल विंडो 6 दिन की होती है। इसमें ओवुलेशन वाला दिन और एग रिलीज होने के बाद स्‍पर्म के प्रजनन मार्ग में रहने वाले 6 दिन शामिल हैं। ये वही पीरियड होता है जब सेक्‍स करने से गर्भधारण हो सकता है।

बच्‍चे के लिए कोशिश कर रहे कपल्‍स को फर्टाइल विंडो के हर दिन या एक दिन छोड़कर एक दिन सेक्‍स करने से कंसीव करने की संभावना काफी बढ़ सकती है।

गर्भधारण करने के लिए ओवुलेशन वाला दिन और इसके बाद के दो दिन सबसे सही होते हैं।

यह भी पढें : क्‍या पीरियड में सेक्‍स करने से प्रेग्‍नेंट हो सकते हैं

​अगर ओवुलेशन न हो तो

NBT

अगर आपको हर महीने समय पर पीरियड नहीं आ रहे हैं तो हो सकता है आपका ओवुलेशन अनियमित हो या कुछ मामलों में ऐसा भी हो सकता है कि ओवुलेशन हो ही नहीं रहा हो। इस स्थिति में आपको डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए।

इसके अलावा तनाव और डायट का असर भी हर महीने के ओवुलेशन पर पड़ता है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या एमेनोरिया की वजह से भी ओवुलेशन अनियमित या पूरी तरह से बंद हो सकता है।

इन स्थितियों के कारण हार्मोनल असंतुलन, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल आना, एक्‍ने और यहां तक कि बांझपन भी हो सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam