OYE INDORI : इंदौर के सोशल मीडिया फैम इस लड़के पर लगा रेप का केस, करोड़ों लोग करते हैं फॉलो

Oye Indori Robin Agrawal Rape Case
Oye Indori Robin Agrawal Rape Case

इंदौर। सोशल मीडिया के सनसनी बने इंदौर के फेमस यूट्यूबर रॉबिन अग्रवाल जिंदल (ओए इंदौरी) पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि रॉबिन तलाकशुदा युवती को शादी का झांसा देकर उसका फिजिकली यूज कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि YouTuber रॉबिन के सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोअर्स है। बताया जा रहा है कि तलाकशुदा को शादी का झांसा देकर शोषण करने के मामले में यूट्यूबर “ओए इंदौरी” (रॉबिन अग्रवाल जिंदल) के खिलाफ एमआईजी पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। ओए इंदौरी के खिलाफ एक तलाकशुदा निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने थाने में शिकायत की थी। 16 मार्च को युवती की शिकायत के बाद रॉबिन अग्रवाल ने पीड़िता के हाथ-पैर जोड़कर शादी करने की बात कहते हुए राजीनामा कर लिया था। हालांकि इसके बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया और वह पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में पहले एमआईजी पुलिस ने रॉबिन से सेटिंग कर जांच को दबा दिया था, लेकिन तलाकशुदा ने हिम्मत नहीं हारी और फिर से उसकी शिकायत की। एमआईजी पुलिस ने लंबी जांच पड़ताल के बाद रॉबिन अग्रवाल जिंदल उर्फ ओए इंदौरी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here