https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Blog Page 3557

लॉकडाउन 3.0 के बीच सस्ता हो गया सोना-चांदी , जानें कितना है आज का रेट – Gold silver bullion cheaper lockdown corona know today rate in your city tutd

  • मंगलवार को सोने-चांदी की रेट में आई गिरावट
  • हाजिर बाजार और वायदा, दोनों की कीमतें नरम
  • अंतराष्ट्रीय तनाव बढ़ने से गोल्ड में आई नरमी

लॉकडाउन 3 में सोने-चांदी की रेट में गिरावट आई है. मंगलवार को सोना 170 रुपये सस्ता होकर अब 45743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. चांदी 590 रुपये सस्ती हुई है.

इसके पहले सोमवार को सोना 180 रुपये उछलकर 45913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. सोमवार को चांदी 900 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी.

कितना है रेट

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट www.ibja.co के अनुसार, 5 मई 2020 को 24 कैरट गोल्ड 170 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 45,743 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरट गोल्ड 155 रुपये गिरकर 44,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इसी प्रकार चांदी 590 रुपये प्रति किलो टूटकर 40,710 रुपये तक पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई शराब पर निर्भर है राज्यों की इकोनॉमी? जानें कितनी होती है कमाई?

क्यों आई नरमी

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में रेड जोन है जहां सोने का हाजिर कारोबार नहीं हो रहा है, लेकिन इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट सभी सेंटर से रेट लेकर औसत जारी करती है.

दूसरी तरफ वायदा बाजार में भी मंगलवार को सोना नरम हुआ है. अमेरिका और चीन के बीच फिर से ट्रेड वॉर शुरू होने की आशंका बढ़ी है. इसकी वजह से सोने में आगे उतार-चढ़ाव रह सकता है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को जून के वायदा कॉन्ट्रैक्ट के लिए गोल्ड का रेट 45,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह चांदी का वायदा रेट 41,122 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

ये है अंतरराष्ट्रीय बाजार का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1700 डॉलर प्रति औंस के उपर बना हुआ है. कॉमेक्स पर गोल्ड करीब 1705 डॉलर प्रति औंस चल रहा है. कई बड़े देशों के आर्थिक आंकड़े निराशाजनक रहे हैं और अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ा है, इसकी वजह से गोल्ड की कीमत में नरमी आई है.

गौरतलब है कि देश में 3 मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू हो गया है. लेकिन इसमें भी सभी तरह के कारोबार सिर्फ ग्रीन जोन में शुरू किए गए हैं. रेड जोन में सिर्फ जरूरी चीजों की खरीद-बिक्री ही हो रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

24 coronavirus positive cases reported in Army Research and Referral Hospital – सेना के R&R अस्पताल में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शिकार

0

सेना के R&R अस्पताल में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शिकार

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली :

सेना के रिसर्च एंड रेफ़रल हॉस्पिटल में 24 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं. कोरोना मरीजों में वर्तमान में कार्यरत सैन्यकर्मी और रिटायर्ड कर्मी दोनों शामिल हैं. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को सेना के बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया. कोरोना पॉजिटिव निकले सभी लोग कैंसर विभाग से जुड़े बताए जा रहे हैं.


Source link

अब नए दौर में मध्यप्रदेश के किसान

जनसम्पर्क फीचर्स


अब नए दौर में मध्यप्रदेश के किसान


 


भोपाल : मंगलवार, मई 5, 2020, 14:18 IST

कोरोना महामारी के संकटकाल ने मध्यप्रदेश में किसानों को एक ऐसी सौगात दे दी है, सामान्य दिनों में जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कोरोना संकट के दौर में किसानों को आर्थिक परेशानियों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ही झटके में मंडी अधिनियम में संशोधन करके किसानों को एक तरह से ग्लोबल मार्केटिंग से जोड़ने का करिश्मा कर दिखाया। आढ़त का काम कर रहे व्यापारियों को अगर लायसेंस राज से मुक्ति मिली है तो किसानों के लिए भी यह एक तरह से आर्थिक रूप से अपने को मजबूत बनाने का मौका कहा जा सकता है। कोरोना के इस संकट काल में पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। देश में भी खेती और किसान आर्थिक विमर्श के केन्द्र में हैं। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कृषि जिंसों की मार्केटिंग के लिए राज्य सरकारों को एक माडल एक्ट सौंप रखा है। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि पूरे देश में कृषि जिंसों के लिए बाजार की एक जैसी व्यवस्था हो जाए ताकि किसानों को अपना उत्पादन बेचने के बेहतर विकल्प मिल सकें। राज्य की पिछली सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल रखा था। श्री चौहान को जब चौथी बार सरकार चलाने का मौका मिला है तो आपदा के इस दौर में उन्होंने किसानों के हित में मंडी एक्ट में संशोधन के साथ एक बड़ा किसान हितेषी कदम उठा लिया। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने किसानों के हित में मण्डी एक्ट में संशोधन किया गया है।

इस संशोधन का सीधा फायदा किसान को होगा। अब उसे अपने उत्पादन का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसके लिए उसे अब मंडियों के चक्कर काटने की जरूरत भी नहीं होगी। मंडियों में किसानों को लंबे इंतजार के साथ अपनी उपज की गुणवत्ता को लेकर कई परेशानियों से दो-चार होना पड़ता था। मंडी अधिनियम में संशोधन के बाद अब किसान घर बैठ कर भी अपनी फसल निजी व्यापारियों को बेच सकेगा। जाहिर है कोरोना महामारी के इस दौर में सुरक्षा के जो मापदंड अपनाए जा रहे हैं, उसमें किसान की परेशानी कई गुना बढ़ना तय था। सरकार ने इस अधिनियम में संशोधन से पहले भी किसानों के हित में कुछ कदम उठाए थे लेकिन अब मंडी अधिनियम में जरूरी बदलावों के बाद किसान के लिए अपनी फसल बेचना पहले से ज्यादा आसान और फायदे का सौदा साबित होगा। मंडी में जाकर समर्थन मूल्य पर उपज बेचने का विकल्प किसान के पास जस का तस रहेगा। नई वैकल्पिक व्यवस्था बन जाने के बाद कृषि जिंसों के व्यापार में एक नई प्रतिस्पर्धा खड़ी होगी, जिसका फायदा किसानों को मिलेगा। लायसेंसी व्यापारी अब किसान के घर या खेत पर जाकर ही उसकी फसल खरीद सकेगा। एक ही लायसेंस से व्यापारी प्रदेश में कहीं भी जाकर यह खरीददारी कर सकेगा। इससे बिचौलियों की व्यवस्था खत्म होगी। मसलन भोपाल के एक व्यापारी को यदि पिपरिया जाकर अरहर दाल खरीदना होती थी तो उसे वहां क लायसेंसी व्यापारी के माध्यम से खरीददारी करना होती थी। अब यह बाध्यता खत्म होगी तो इसका सीधा फायदा किसान के अलावा उपभोक्ता को भी मिलेगा।

सरकार ने ई-टेंडरिंग का भी इंतजाम किया है। इसके तहत पूरे देश की मंडियों के दाम किसान को मिल जाएंगे। वो देश की किसी भी मंडी में, जहां उसे दाम ज्यादा मिल रहे हों, अपनी फसल का सौदा कर सकेगा। फल और सब्जियों को पहले ही प्रदेश में मंडी अधिनियम से छूट हासिल है। इसके अलावा मंडी शुल्क भी केवल एक बार की खरीदी बिक्री पर देना होता है। उल्लेखनीय है कि कृषि उपज मंडियां भी किसानों को शोषण से मुक्ति दिलाने की दिशा में उठाया गया एक अच्छा कदम था। पर अब समय के हिसाब से जरूरतें बदल रही हैं। इसके अलावा मंडियों के राजनीतिकरण के कारण मंडियां किसानों के लिए एक कुचक्र की तरह हो गई हैं, जिसमें किसान दबा, पीटा और लूटा नजर आ रहा था। वैसे भी जब दुनिया भर में मुक्त बाजार की अवधारणा फल फूल रही है तो किसानों को मंडियों के दायरे में बांधने का कोई मतलब नहीं रह जाता। लिहाजा, मंडी अधिनियम में संशोधन, किसान को मुक्त व्यापार से जोड़ने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम कहा जा सकता है। व्यवस्था में इस बदलाव का फायदा उत्पादक और उपभोक्ता दोनों को समान रूप से मिलने के आसार हैं। उदाहरण के लिए एक किसान अपने खेत पर आम दस या बीस रूपए किलो में एक व्यापारी को बेचता है लेकिन उपभोक्ता तक जाते-जाते इस आम की कीमत अस्सी या सौ रूपए किलो हो जाती है। नई व्यवस्था में किसानों से मंडी के बाहर उसके गांव से ही फूड प्रोसेसर, निर्यातक, होलसेल विक्रेता या फिर आखिरी उपयोगकर्ता सीधे किसान की उपज खरीद सकेगा। इसका एक मतलब यह होगा कि किसान अब अपने उत्पादन का व्यापारी भी खुद ही हो जाएगा।

मंडी अधिनियम में बदलाव के बाद अब गोदामों, साइलो कोल्ड स्टोरेज आदि को भी प्राइवेट मंडी माना जाएगा। मंडी समितियों का इन प्रायवेट मंडियों के काम में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं रहेगा। इसका एक फायदा यह भी होगा कि किसान के सामने भंडारण की जो समस्या हर फसल के सीजन में सामने खड़ी होती है, उसका समाधान एक तरह की गुंजाईश बनेंगी। अभी भंडारण की समस्या के कारण किसान अपनी उपज को लेकर हर समय एक तरह से आशंकाओं से ही घिरा रहता है। अधिनियम में संशोधन के बाद अब कम से कम ऐसा तो नहीं ही होगा कि उपज ज्यादा हो जाए , दाम गिर जाएं और किसान को उसे खेतों मे ही नष्ट करना पड़े। कोरोना आपदा के इस दौर में भी ऐसी खबरें हमें मिल ही रही हैं कि किसान की फल-सब्जियां खेतों में ही सड़ रही है। इसके अलावा भी सामान्य दिनों में इस तरह की खबरें मिलती हैं कि किसान को अपनी फसल मंडी में ले जाना महंगा पड़ रहा है इसलिए उसने फसल को नष्ट करना ही बेहतर समझा। किसान की यह पीड़ा अब कम होने के आसार हैं। अब किसान से फूड प्रोसेसर सीधे उसकी फसल आसानी से खरीद सकेंगे। ऐसे में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी प्रदेश में बढ़ावा मिलता दिखेगा।

भोपाल में ही सूरज नगर में रहने वाले किसान गौरेलाल कहते हैं कि सरकार के इन फैसलों में यह साफ झलकता है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह को न सिर्फ किसानों की चिंता है बल्कि एक किसान परिवार से होने के कारण किसानों की इन तकलीफों को वे बेहतर तरीके से जानते हैं। किसानों के हित में उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में भी बहुत किया है। जीरो ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के अलावा ब्याज पर सब्सिडी का मामला हो या फिर किसानों के हित में भावांतर योजना जैसे कदम। मुझे लगता है कि एक किसान पुत्र होने के कारण किसानों की वास्तविक तकलीफों को श्री चौहान बेहतर तरीके से समझते हैं। सरकार के इस कदम ने किसानों के लिए आर्थिक मंदी के इस दौर में एक नया रास्ता खोल दिया है। किसान के लिए आज बाजार बड़ा और व्यापक होता दिख रहा है।


जनसम्पर्क संचालनालय मध्यप्रदेश की फीचर सेवा


Source link

वन विभाग और पुलिस की टीम पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, 8 की तलाश जारी 9 accused of attacking forest department and police team arrested, search for 8 continues | raipur – News in Hindi

वन विभाग और पुलिस की टीम पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, 8 की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया.

अचानकमार टाईगर रिजर्व की उप संचालक विजया रात्रे ने पीड़ित वनकर्मियों के साथ जाकर लोरमी थाने में निवासखार गांव के 17 बैगा आदिवासियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

मुंगली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले के लोरमी इलाके के अचानकमार टाईगर रिजर्व के निवासखार गांव में वनकर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की है. मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 8 अन्य की तलाश की जा रही है. वन विभाग के अलावा आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी हमला किया था. मामले में सभी आरोपी निवासखार गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं. संदिग्ध शिकारियों की तलाश में वन विभाग की टीम गई थी, जिसपर आरोपियों ने हमला कर दिया.

अचानकमार टाईगर रिजर्व की उप संचालक विजया रात्रे ने पीड़ित वनकर्मियों के साथ जाकर लोरमी थाने में निवासखार गांव के 17 बैगा आदिवासियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमे रेंजर सन्दीप सिंह सहित सभी 21 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई करने के आरोप में ग्रामीणों पर कार्रवाई के लिए एफआईआर कराया गया.

पुलिस की टीम पर भी हमला
शिकायत के बाद मुंगेली एसपी डी श्रवण के निर्देश पर एएसपी कमलेश्वर चंदेल एएसपी सीडी तिर्की डीएसपी मोनिका सिंह के साथ 50 से अधिक की संख्या में पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये वनांचल गांव निवासखार गई. जहां गिरफ्तारी कार्रवाई के दौरान एक बार फिर ग्रामीण उग्र होने गये. और गिरफ्तारी को रोकने पुलिस से झडप करने लगे. इसक बावजूद भी पुलिस ने 9 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली. वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दल के वापसी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस बस पर पथराव कर दिया जिससे बस के शीशे टूट गये.वनविभाग मान रहा संदिग्ध शिकारी

वन विभाग की टीम द्वारा यह आरोप लगाया गया कि बाघों की गणना के लिए लगाए ट्रेप कैमरे में निवासखार के कुछ ग्रामीणों की तस्वीर सामने आई, जो तीर कमान औऱ हथियार लेकर शिकार की नीयत से दिखे थे. जिनपर कार्रवाई करने के लिए सुरही वनपरिक्षेत्र के रेंजर संदीप सिंह, डिप्टी रेंजर सहित 21 वनकर्मी की टीम कार्रवाई के लिए गई थी, लेकिन कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों को बंधक बनाकर उठक बैठक कराते पिटाई करने का आरोप ग्रामीणों पर लगाया गया है. चौकी प्रभारी सीएस मालाकार ने बताया कि फ़िलहाल पुलिस दल पर पथराव मामले में खुड़िया चौकी में 150ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. धारा 147, 336, 427 और 188 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन में यूं ही शराब नहीं बेच रही छत्तीसगढ़ सरकार, पढ़ें- कितने रुपयों का है कारोबार?

Lockdown में घरेलू हिंसा: कोई बहन को प्याज के लिए मारा, किसी को 60 की उम्र में पति से अलग रहना है

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 5, 2020, 3:05 PM IST




Source link

लॉकडाउन में ढील का मतलब नियमों का उल्लंघन नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग जरूर अपनाएं: ङॉ. हर्षवर्धन – Coronavirus dr harshvardhan lockdown delhi social distancing

  • स्वास्थ्य मंत्री बोले- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी
  • लॉकडाउन में छूट अर्थव्यवस्था के लिए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को दिल्ली में अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की. इस दौरान कोरोना वायरस से इतर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी आने वाली चुनौतियों को लेकर बात हुई.

लॉकडाउन 3.0 में मिली छूट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर देश के कुछ हिस्सों में कुछ छूट दी गई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि नियम का पालन नहीं होगा. हर किसी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क पहनना होगा. स्वास्थ्य मंत्री बोले कि जबतक कोई वैक्सीन नहीं आती है, तबतक ऐसा ही उपाय करना होगा.

भारत में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में अभी तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है, ऐसे में भारत अभी तक सही दिशा में बढ़ रहा है. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बोले कि कोरोना महामारी की वजह से लोगों में काफी बदलाव हुआ है, जीवन भी पूरी तरह से बदला है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों की सेहत भी जरूरी है, ऐसे में कुछ सख्ती के साथ कुछ राहत भी दी गई है. मंत्री बोले कि हर फैसले का पालन होना चाहिए, ताकि कोरोना के मामलों में उछाल ना आ पाए.

गौरतलब है कि लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत के बाद से जैसे ही कुछ जगहों पर छूट मिलना शुरू हुई, तो लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ आई. जिसके बाद सरकारों की चिंता बढ़ गई, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में शराब की दुकानों पर भीड़ दिखी जिसे काबू पाने के लिए प्रशासन को एक्शन भी लेना पड़ा.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

अगर देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के कुल 46433 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात ये है कि देश में अबतक 12 हजार से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

Post Handwara Encounter, Shiv Sena calls for another surgical strike – हंदवाड़ा मुठभेड़ के बाद शिवसेना ने उठाई सर्जिकल स्ट्राइक की मांग, कहा- देशभक्त सरकार के रहते अपनी ही धरती पर…

0

हंदवाड़ा मुठभेड़ के बाद शिवसेना ने उठाई सर्जिकल स्ट्राइक की मांग, कहा- देशभक्त सरकार के रहते अपनी ही धरती पर...

शिवसेना ने की सर्जिकल स्ट्राइक की मांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई:

शिवसेना (Shivsena) ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सुरक्षा बलों के पांच जवानों का प्रतिशोध लेने के लिए बिना हो-हल्ला मचाए सर्जिकल स्ट्राइक (लक्षित हमला) किया जाना चाहिए. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि बहादुर सैनिकों को अपनी ही धरती पर मार दिया गया और यह वैसे समय में हुआ जब केंद्र में मजबूत और बेहद देशभक्त सरकार है.

राजग के पूर्व घटक दल शिवसेना ने कहा कि देश कोविड-19 की वजह से उपजी जंग जैसी स्थिति से ‘कश्मीर वॉर’ को भूल गया लेकिन पाकिस्तान नहीं भूल पाया. सुरक्षा बलों द्वारा हाल ही में कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे अस्पतालों पर फूल बरसाए जाने का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष कर रहे पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और नर्सों की प्रशंसा किया जाना बरकरार रहेगा लेकिन कश्मीर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा, ‘‘पांच जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए बिना किसी हो-हल्ले के सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए. यह सही संकेत नहीं है कि हमारे पांच जवान एक बार में मार दिए गए.”सितंबर 2016 में उरी आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार सात आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमला किया था. हालांकि, बाद में कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर इस लक्षित हमले का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने का आरोप लगाया था.

शिवसेना ने कहा, “हमारे जवान अपनी ही धरती पर मारे जा रहे हैं. यह ऐसे समय में हो रहा है जब एक मजबूत और बेहद देशभक्त पार्टी दिल्ली में सत्ता (केंद्र सरकार) में है.” ‘सामना’ में कहा गया है कि भारत जब कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष कर रहा है तब कश्मीर सीमा पर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं. 

शिवसेना ने कहा कि हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए इन जवानों के परिवारों पर भी फूल बरसाए जाने चाहिए थे. ‘सामना’ में कहा गया है कि देश के लिए सर्वोच्च कुर्बानी देने वाले जवानों में एक मुस्लिम जवान भी था इसलिए जो भी हिंदू-मुस्लिम राजनीति कर रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए.

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में दो दिन पहले आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और एक मेजर समेत सुरक्षा बल के पांच जवान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. शहीद हुए जवानों में 21 राष्ट्रीय रायफल के कमांडिंग अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक शकील काजी शामिल हैं.

शिवसेना ने कहा कि कर्नल शर्मा की बेटी ने एक मई को अपना जन्मदिन मनाया था और शर्मा देश की रक्षा करते हुए तीन मई को शहीद हो गए. मुखपत्र में कहा गया, ‘‘पिछले साल अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद से कश्मीर में बंद है और इसके बाद भी घुसपैठिए बंद के दौरान हमले कर रहे हैं.” शिवसेना ने कहा कि यह स्वीकार किए जाने की जरूरत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से अनुच्छेद हटा लेकिन वहां भारतीय जवानों का शहीद होना जारी है. 

वीडियो: जम्मू-कश्मीर में सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड़, कर्नल-मेजर समेत 5 शहीद

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

प्रदेशवासियों को लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित


प्रदेशवासियों को लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित


पाँच करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया गया खाद्यान्न
 


भोपाल : मंगलवार, मई 5, 2020, 14:00 IST

मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के लॉकडाउन के चलते कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसलिए सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया हे। अब तक विभिन्न श्रेणी के 5 करोड़ 75 लाख 92 हजार हितग्राहियों को 5 लाख 692 मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर बिना पात्रता पर्ची वाले 32 लाख लोगों को उचित मूल्य की दुकानों से एक माह का राशन (चार किलो गेहूँ तथा एक किलो चावल प्रति व्यक्ति) नि:शुल्क प्रदान किया गया। साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिये संचालित उचित मूल्य दुकानें 12 घंटे खोलने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश के सभी जिलों में आटा चक्की, फ्लोर मिल निश्चित समयावधि में खोलने की अनुमति दी गयी है।

ग्राम पंचायतें भी करा रही हैं भोजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर प्रदेश की 22 हजार 812 ग्राम पंचायतों ने 8 लाख 70 हजार श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायतों द्वारा प्रदेश में प्रतिदिन 37 से 38 हजार जरूरतमंद परिवारों को भोजन कराया जा रहा है। इस संकट काल में 60 लाख से अधिक हितग्राहियों को आँगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर ‘रेडी-टू-ईट’ पूरक पोषण आहार प्रदान कर रही हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दीनदयाल रसोई द्वारा लाखों जरूरतमंद लोगों को दोनों समय का भोजन वितरित किया जा रहा है।

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश

राज्य शासन ने आवश्यक वस्तुओं के व्यापारियों को चिन्हित वस्तुओं की सामान्य उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। आवश्यक वस्तुओं में 30 जून 2020 तक मास्क और हैण्ड सेनिटाइजर भी शामिल किये गये। साथ ही इनकी उपलब्धता एवं कीमतों की नियमित समीक्षा और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इन वस्तुओं की जमाखोरी की शिकायत सीएम हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 181 पर की जा सकती है।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में फूड प्रोडक्ट्स (अनाज, फल एवं सब्जी) के परिवहन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए छूट दी गयी। प्रदेश में अति-आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में लगे वाहनों को पुलिस द्वारा नहीं रोके जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। यदि पुलिस ऐसे वाहनों को रोकती है तो वाहन चालक राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के नम्बर 100 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा 24×7 उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने बड़ी मंडियों को विकेन्दीकृत कर किसानों से फल एवं सब्जियाँ खरीदी करने के निर्देश दिये हैं ताकि आमजन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध होती रहे। इन्दौर, भोपाल, उज्जैन आदि शहरों को जोन में बांट कर छोटे वाहनों से आवश्यक सामग्री घर-घर पहुँचाने की व्यवस्था की गयी है।

लाखों लोगों को उपलब्ध कराया पका हुआ भोजन

बेघर, बेसहारा तथा अन्यत्र रुके लोगों से नि:शुल्क पका हुआ भोजन प्राप्त करने के लिये टोल फ्री 1800233297 स्थापित किया गया। इस भोजन राहत हेल्पलाइन तथा 181 पर फोन कॉल के आधार पर 81 लाख 76 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को पका भोजन तथा राशन सामग्री पहुँचायी गयी। उचित मूल्य पर दाल प्रदाय करने तथा उज्जवला योजना कनेक्शन धारकों को एक अप्रैल से तीन माह तक नि:शुल्क गैस सिलेण्डर प्रदान किये जा रहे हैं।

राज्य-स्तरीय कंट्रोल रूम

प्रदेश के निवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये राज्य-स्तरीय कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी कार्यालय भोपाल में स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24×7 काम करता है। टोल फ्री नम्बर 181/104 के अलावा व्हाट्सअप मेसेजिंग नम्बर 8989011180 पर भी नागरिकों ने आवश्यकताओं और समस्याओं को भेजा, जिनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। इसकी मॉनीटरिंग प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा प्रतिदिन की जाती है।


आशीष शर्मा


Source link

Modi government will start coronavirus special evacuation Flights for Indians stuck in other countries

0

कोरोना लॉकडाउन में विदेशों में फंसे सभी भारतीयों की केंद्र सरकार सुरक्षित घर वापसी कराने जा रही है. नेपाल, कतर, मलेशिया और सऊदी अरब समेत कई देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए 7 मई के बाद विशेष चार्टर्ड विमान भेजे जाएंगे. इस बाबत केंद्र सरकार ने एक सप्ताह का फ्लाइट प्लान भी तैयार किया है. सुप्रीम कोर्ट में विदेश में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू के लिए गंगा गिरी ने याचिका दायर की थी. जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से भारतीयों की घर वापसी का आश्वासन दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार भारतीयों की वापसी के लिए 7 दिनों में 64 फ्लाइट को रवाना करेगी. ऐसे में यूएई, कतर, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, मलेशिया, यूएस, यूके और सिंगापुर जैसे देशों से भारतीयों का रेस्क्यू किया जाएगा.

जानिए देश के किन राज्यों के लोगों की होगी घर वापसी

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों की घर वापसी के लिए विमानों की संख्या अलग-अलग तय की गई है. जिसमें 11 फ्लाइट्स तमिलनाडु, 5 विमान गुजरात, 3 विमान जम्मू-कश्मीर,  1-1 पंजाब और उत्तर प्रदेश के लोगों की घर वापसी कराएंगे. माना जा रहा है कि 7 दिनों में करीब 14,800 भारतीयों की घर वापसी होगी.

LIVE TV




Source link

debina-bonnerjee: Skin Care: लॉडाउन में खुद की स्‍किन को ऐसे चमका रही हैं टीवी की ‘सीता’ देबिना बनर्जी – lockdown debina bonnerjee shares diy skin care routines videos and photos

टीवी ऐक्ट्रेस देबिना बनर्जी अपने इंस्टाग्राम पर रोज कुछ न कुद दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी स्‍किन केयर रूटीन का खुलासा करती हैं। आप भी इनसे टिप्‍स ले सकती हैं…

Edited By Purnima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

लॉकडाउन का समय चल रहा है और आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्‍ट्री के लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में टीवी ऐक्ट्रेस देबिना बनर्जी छोटे-मोटे वीडियोज बनाकर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि देबिना को टीवी सीरियल रामायण में मां सीता का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। वह बेहद खूबसूरत हैं, इसलिए उनके फैंस उनसे तरह-तरह के DIY स्किनकेयर वीडियो पोस्‍ट करने की जिद भी करते हैं। इन दिनों वह अपनी डेली रूटीन में नेचुरल चीजों को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बरकरार रख रही हैं।

लॉकडाउन में कैसा है स्किन केयर रूटीन

अपनी लाइफस्‍टाइल के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, ‘लॉकडाउन में मेरी स्किन केयर रूटीन हर दिन बदलाव होता है। कभी-कभी, मैं अच्‍छा महसूस करती हूं और तरह-तरह की चीजें करती हूं, जैसे कि ठंडे पानी में अपने चेहरे को डुबोना और फिर हॉट थेरेपी का चुनाव करना। वहीं दूसरे दिन, मैं बस अपने चेहरे पर केवल मॉइस्चराइज़र लगाकर काम खत्‍म कर देती हूं।



Also read: रोज सुबह 5 मिनट चेहरे पर इस तहर लगाएं Aloe Vera, चेहरे पर आ जाएगा ग्‍लो

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

यह वह टाइम है जब हमारे पास दुनियाभर का समय है। इसलिए आप अपनी स्‍किन की देखभाल करने के लिए ब्रांडेड उत्पादों का चयन करने के बजाय, DIY स्किनकेयर रूटीन को आजमाएं, जैसे कि दही या हल्दी लगाना।

Also read: स्‍किन से दूर होंगे दाग-धब्‍बे, चेहरे पर ऐसे लगाएं कड़ी पत्‍ता Face Pack

मिस करती हैं सैलून जाना

देबिना बनर्जी मानती हैं कि वह इन दिनों सैलून जाना मिस कर रही हैं। लेकिन वह इस फैक्‍ट पर भी जोर देती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप घर पर नहीं कर सकतीं।

Also read: गोरी-निखरी और बेदाग त्वचा के लिए ऐसे करें अनार का प्रयोग

‘बेशक, मैं ब्यूटी पार्लरों को याद कर रही हूं। हम सभी उनपर निर्भर हो गए हैं। लेकिन, अभी मैं घर पर सब कुछ कर रही हूं, जिसमें बालों को आयर्निंग करने से लेकर उन्‍हें कर्ल करने तक शामिल है। हालांकि, मैं निश्चित रूप से सैलून जाना मिस कर रही हूं, क्‍योंकि एक आदत हो जाती है।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें

Web Title lockdown debina bonnerjee shares diy skin care routines videos and photos(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

COVID-19: रायपुर के इन इलाकों में नहीं मिलेगी लॉकडाउन में ढील, इसलिए लगी पाबंदी COVID-19: Lockdown will not be relaxed in these areas of Raipur, hence ban | raipur – News in Hindi

COVID-19: रायपुर के इन इलाकों में नहीं मिलेगी लॉकडाउन में ढील, इसलिए लगी पाबंदी

बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. (प्रतीकात्मक फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) का नया केस मिलने के बाद से हड़कंप है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) का नया केस मिलने के बाद से हड़कंप है. राजधानी के आमानाका इलाके में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में आने वाले 6 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जहां लॉकडाउन में दी गई ढील को वापस ले लिया गया है. इन इलाकों में मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी.

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में साइंस कॉलेज हॉस्टल रोड, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के मेन गेट, कुकुरबेड़ा जाने का मार्ग हनुमान मंदिर, डूमरतालाब आमानाका, ओवरब्रिज के नीचे डागा दुकान और नया मज्जिद इसके अलावा पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम गेट को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इन इलाकों की सभी दुकानें अभी बंद रहेंगी. कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामानों की आपूर्ति घर पहुंच सेवा के जरिए उचित दरों में की जाएगी,इन इलाकों में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इस क्षेत्र की प्रशासन द्वारा विशेषतौर पर मॉनिटरिंग कराई जा रही है.

..तो होगी कार्रवाई
कंटेनमेंट जोन में मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घर से निकलने पर पाबंदी लगाई गई है. साथ ही व्यवस्था बनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा आवश्यक बल भी तैनात किया गया है. यहां लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्ती की जाएगी. पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई भी की जा सकती है. बता दें कि इलाके में 24 साल का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद युवक तक संक्रमण कैसे पहुंचा इसकी पड़ताल की जा रही है।साथ ही नगर निगम द्वारा इलाके को सेनेटाइज़ भी किया जा रहा है. साथ ही शासन के निर्देशानुसार इलाके में स्वास्थ्य निगरानी और सैंपल जांच की व्यवस्था भी की जा रही है.ये भी पढ़ें:

लॉकडाउन में यूं ही शराब नहीं बेच रही छत्तीसगढ़ सरकार, पढ़ें- कितने रुपयों का है कारोबार?

Lockdown में घरेलू हिंसा: कोई बहन को प्याज के लिए मारा, किसी को 60 की उम्र में पति से अलग रहना है

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 5, 2020, 1:42 PM IST




Source link

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88 slot777

slot server kamboja